

लखनऊ



राजधानी शहर लखनऊ में बिजली उपभोक्ता किस तरह हो रहे हैं परेशान । खुले ट्रांसफार्मर का दहशत सता रहा है काकोरी के लोगों को। आपको बता दे पूरा मामला मलिहाबाद डिवीजन के अंतर्गत काकोरी पावर हाउस का है। भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यालय के ठीक सामने पहिया आजमपुर गांव हरदोई रोड के किनारे खुला ट्रांसफार्मर मौत को दावत देता आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते है। ना ही कोई सुरक्षा कवच ना ही फेसिंग। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री का कहना है कि बिजली विभाग में साधन संसाधन की कतई कमी नहीं है। उसके बाद भी खुले ट्रांसफार्मर का यह हाल। आखिर बिजली विभाग में मेंटेनेंस पर लाखों रुपए जाता कहां है? पहिया आजमपुर गांव के क्षेत्र वासियों ने बिजली विभाग की शिकायत करते हुए आडे हाथों लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। तो वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चियों ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि वह रोज स्कूल इस मार्ग से आती जाती हैं और खुले ट्रांसफार्मर होने तथा करंट लगने के डर से कोई हादसा ना हो इस बात का उन्हें डर सताता है। अब देखना यह है कि क्या इन छोटी बच्चियों की आवाज ऊर्जा मंत्री तक पहुंचेगी? क्या उनकी समस्या का संज्ञान अध्यक्ष आशीष गोयल लेंगे?


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



