By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: इजरायल जिगरी यार है लेकिन फिलिस्तीन से भी भारत रखता है याराना, अब 2 धड़ों में बंटे देश के लोगों में कन्फ्यूजन कि ऐसा कैसे? पढ़ें पूरी खबर… भारत का सही स्टैंड…
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » इजरायल जिगरी यार है लेकिन फिलिस्तीन से भी भारत रखता है याराना, अब 2 धड़ों में बंटे देश के लोगों में कन्फ्यूजन कि ऐसा कैसे? पढ़ें पूरी खबर… भारत का सही स्टैंड…
विश्व

इजरायल जिगरी यार है लेकिन फिलिस्तीन से भी भारत रखता है याराना, अब 2 धड़ों में बंटे देश के लोगों में कन्फ्यूजन कि ऐसा कैसे? पढ़ें पूरी खबर… भारत का सही स्टैंड…

Sandeep Bharangar
Last updated: October 12, 2023 1:07 pm
By
Sandeep Bharangar
7 Min Read
Share
SHARE

इजरायल में हमास आतंकियों के हमले के बाद से भारत में धार्मिक आधार पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। AMU के स्टूडेंट्स ने फिलीस्तीन और हमास के समर्थन में रैली निकाली। बीजेपी खुलकर इजरायल का सपोर्ट कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमलों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत इजरायल के साथ है। मुस्लिम नेता और समुदाय के लोग फिलिस्तीन के समर्थन में लिख रहे हैं। फिलिस्तीन समर्थक हैकरों ने भारतीय वेबसाइटों पर साइबर अटैक किए हैं। उनका कहना है कि भारत इजरायल का सपोर्ट कर रहा है। यह भी समझना होगा कि शांति के पक्षधर भारत ने आतंकी हमलों की निंदा की है, किसी का पक्ष नहीं लिया है। कांग्रेस की CWC बैठक में फिलिस्तीन के लोगों के जमीन, स्वशासन और गरिमा के साथ जीवन के अधिकारों को लेकर समर्थन दोहराया गया। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि फिलिस्तीन से भारत का रिश्ता कैसा है? आज के संदर्भ में लोग अटल बिहारी वाजपेयी के पुराने वीडियो को देखकर कन्फ्यूज क्यों हो जा रहे हैं। क्या लोग फिलिस्तीन और हमास के ऐक्शन को जोड़कर देख रहे हैं?

भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि फिलिस्तीन के लोगों के साथ मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। 1947 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन के विभाजन के खिलाफ मतदान किया था। खास बात यह है कि भारत पहला गैर-अरब देश था जिसने 1974 में फिलिस्तीन की जनता के एकमात्र और कानूनी प्रतिनिधि के रूप में पीएलओ को मान्यता दी थी। यासर अराफात कई बार भारत आए। उनके इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक से अच्छे संबंध रहे। 1988 में भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था।
1966 में भारत ने गाजा में फिलिस्तीन प्राधिकरण में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोला, जिसे 2003 में रामल्लाह में शिफ्ट कर दिया गया। भारत ने इजरायल के विभाजन की दीवार बनाने के खिलाफ अक्टूबर 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प के समर्थन में मतदान किया था। भारत ने फिलिस्तीन को यूनेस्को के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में स्वीकार करने के पक्ष में मतदान किया।।सितंबर 2015 में सदस्य देशों के ध्वज की तरह दूसरे प्रेक्षक देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र परिसर में फिलिस्तीन के झंडे को लगाने का समर्थन किया।

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात कई बार भारत आए थे। यह तस्वीर 10 अप्रैल 1999 की है। तब फिलिस्तीनी नेता पीएम वाजपेयी के घर पर उनसे मिले थे। राष्ट्रपति महमूद अब्बास भी कई बार भारत आए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अक्टूबर 2015, विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने जनवरी 2012 में, गृह मंत्री एल के आडवाणी और विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने 2000 में फिलिस्तीन का दौरा किया। इस तरह से देखें तो भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों में फिलिस्तीन से संबंध मजबूत बने रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2015 में न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 फरवरी 2018 को पहली बार फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा की।।जनवरी 2016 में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नवंबर 2016 में विदेश राज्य मंत्री M.J. अकबर फिलिस्तीन गए थे। राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने मई 2017 में तीसरी राजकीय यात्रा पर भारत की यात्रा की थी। राजनीतिक समर्थन के अलावा भारत फिलिस्तीन के लोगों को भौतिक और तकनीकी सहायता देता है। कम लोगों को पता होगा कि गाजा शहर में अल अजहर यूनिवर्सिटी में जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय और गाजा पट्टी में फिलिस्तीन तकनीकी कॉलेज में महात्मा गांधी पुस्तकालय-सह-छात्र क्रियाकलाप केंद्र स्थापित किया गया। भारत के फंड से वेस्ट बैंक में 2015 में दो स्कूल भी बनाए गए थे। वित्तीय मदद, परियोजनाएं, फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए स्कॉलरशिप भी दी गई है।

वास्तव में भारत हर तरह के आतंकी वारदात के खिलाफ रहा है। ऐसे में इजरायल में घुसकर निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या करने के हमास के कृत्य को सही नहीं ठहराया जा सकता। मसला कोई भी हो, भारत का रुख स्पष्ट है कि बातचीत से ही समाधान निकाला जाना चाहिए। दरअसल, फिलिस्तीन दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहला हिस्सा गाजा पट्टी है जो भूमध्य सागर के किनारे है। दूसरा हिस्सा जॉर्डन से सटा है जिसे वेस्ट बैंक कहते हैं। गाजा पर हमास आतंकियों का कब्जा है और वेस्ट बैंक में सरकार काम करती है जिसका भारत समर्थन करता है। ऐसे में लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि इजरायल-फिलिस्तीन विवाद अपनी जगह है लेकिन उसके नाम पर निर्दोष बच्चों, महिलाओं पर कत्लेआम को सही नहीं ठहराया जा सकता है। फिलिस्तीन को सपोर्ट भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।

उधर, 1992 में नरसिम्हा राव की सरकार ने इजरायल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। इसके बाद भारत के इजरायल फिर अमेरिका से संबंध मजबूत होते गए। भारत-इजरायल के सैन्य और आर्थिक संबंध तेजी से बढ़े हैं। इजरायल भारत को सैन्य उपकरणों की सप्लाई करने लगा। इस तरह से एक लाइन में समझें तो इजरायल से दोस्ती भारत की जरूरत है जबकि फिलिस्तीन से रिश्ते भारत की विदेश नीति का हिस्सा है। इजरायल और भारत में काफी समानताएं इसलिए भी देखी गईं क्योंकि दोनों देश सीमा पार आतंक का सामना कर रहे हैं। करगिल युद्ध के समय इजरायल ने भारत की मदद की थी। भारत हमास के हमले के विरोध में है लेकिन उसने फिलिस्तीन पर अपने रुख में बदलाव नहीं किया है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

इजरायल में भारतवंशी की हत्या, बर्थडे पार्टी में नाबालिग को चाकू से गोदा
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने लिखा PM मोदी को खत, लेकिन दूर रहे कांग्रेस, लेफ्ट और DMK
राष्ट्रपति ने किया कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र-बिहार समेत 13 राज्यों को बदले राज्यपाल
आज ही के दिन 1954 में प्रयाग कुंभ में भगदड़ में 500 लोगों की गई थी जान, जानें 3 फरवरी का इतिहास
20 साल की अविवाहित लड़की की एम्स में होगी डिलीवरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- बच्चे को गोद ले सकेंगे इच्छुक पैरंट्स
TAGGED:इजरायलकन्फ्यूजनजिगरी यारदेशफिलिस्तीनभारतयाराना
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?