

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के स्तर पर और बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के स्तर पर सोमवार को जन सुनवाई प्रातः 10:00 बजे से नियमित की जाती है।
उसकी मानिटरिंग हमारे कार्यालय द्वारा भी होती है। वहाँ उपस्थित शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की जाती है।
साथ ही हमारे समक्ष जनसुनवाई में आए हुए लोगों की समस्या भी स्थानिक अधिकारियों के साथ उसी व्यवस्था के तहत वर्चुअल मीटिंग करके तत्क्षण निस्तारित की जा रही है।



‘संभव’ ऑनलाइन व्यवस्था से सब संभव हो रहा है। यह शब्द अब उपभोक्ताओं की समस्या का निदान भी बन गया है समस्या चाहे जैसी भी हो समाधान पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए ,विद्युत व्यवस्था में हम ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या से निजात दिला सके यह हमारा प्रथम कर्तव्य है। हमारे ऑफिस से इस पोर्टल की अधिकारियों द्वारा निगरानी भी की जा रही है और तत्काल संबंधित समस्या के निदान के लिए अधिकारियों को फोन भी किया जा रहा है हजारों उपभोक्ता की समस्या हमारे दोनों विभाग के अधिकारी सुन रहे हैं और मौके पर उसका निस्तारण भी हो रहा है।
प्रत्येक सोमवार को आप भी इस अवसर का लाभ लें, यदि कोई सक्षम अधिकारी आपकी बात को संज्ञान नहीं ले रहा है तो उस अधिकारी की भी आप शिकायत हम तक पहुंचाएं हम उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी करेंगे। उपभोक्ताओं को देवो भव सिर्फ कहते नहीं है मानते भी हैं।
संभवहैशिकायतोंकासमाधान


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



