By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: छह टुकड़ों में बंटेगी जैक मा की कंपनी, कभी थे मुकेश अंबानी से आगे लेकिन अब गौतम अडानी से भी पीछे
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » छह टुकड़ों में बंटेगी जैक मा की कंपनी, कभी थे मुकेश अंबानी से आगे लेकिन अब गौतम अडानी से भी पीछे
व्यापार

छह टुकड़ों में बंटेगी जैक मा की कंपनी, कभी थे मुकेश अंबानी से आगे लेकिन अब गौतम अडानी से भी पीछे

चर्चा आज की
Last updated: March 30, 2023 10:27 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: कभी एशिया के सबसे बड़े रईस रहे चीन के जैक मा (Jack Ma) की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) को छह कंपनियों में बांटने की योजना है। जैक मा ने 25 साल पहले इस कंपनी की स्थापना की थी। इसका कारोबार कई क्षेत्रों में फैला है। चीन की सरकार की आलोचना मा को बहुत महंगी पड़ी। नवंबर, 2020 में अलीबाबा की फाइनेंशियल कंपनी एंट ग्रुप (Ant Group) का 37 अरब डॉलर का आईपीओ अंतिम क्षणों में रोक दिया गया था। इसके बाद चीन की सरकार ने अलीबाबा पर भारी जुर्माना लगाया था। इन कारणों से अलीबाबा के शेयरों में भारी गिरावट आई। अक्टूबर 2020 में यह पीक पर था लेकिन दो साल बाद यानी अक्टूबर 2022 तक इसमें करीब 75 फीसदी की गिरावट आ चुकी थी।

Contents
  • क्या होगा फायदा
  • अमेरिका मेंं मिला ज्ञान
  • मुकेश अंबानी को पछाड़ा

अलीबाबा ने कहा कि उसे छह अलग-अलग कंपनियों में बांटा जाएगा। हर कंपनी का अपना चीफ एग्जीक्यूटिव और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर होगा। इनमें से पांच कंपनियों के पास बाहर से पूंजी जुटाने और अपना आईपीओ लाने का अधिकार होगा। इससे एक दिन पहले जैक मा कई महीने बाद सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए थे। जैक मा ने 2020 में चीन के बैंकों और फाइनेंशियल रेगुलेटर्स की आलोचना की थी। इसके बाद से वह सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखाई देते हैं। चीन की सरकार ने संकेत दिया है कि इंटरनेट इंडस्ट्री पर रेगुलेटरी प्रेशर अब खत्म हो सकता है। मा ने 2013 में ही अलीबाबा का सीईओ पद छोड़ दिया था और 2019 में वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए थे।

क्या होगा फायदा

अलीबाबा भी अमेरिका की टेक कंपनियों की तर्ज पर चल रही है। उसका कहना है कि इस कवायद का मकसद इनवेस्टर्स के लिए ज्यादा वैल्यू अनलॉक करना है। अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ डेनियल झांग ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि कंपनी को बांटने से हमारा बिजनस और बेहतर होगा। अलीबाबा को बांटकर बनाई जाने वाली कंपनियों में एक Cloud Intelligence Group, Taobao Tmall Commerce Group, Local Services Group, Cainiao Smart Logistics, Global Digital Commerce Group, और एक Digital Media and Entertainment Group शामिल है। इस खबर के कारण मंगलवार अलीबाबा के अमेरिका में लिस्टेड शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा तेजी आई।


जैक मा का जन्म 10 सितंबर, 1964 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही अंग्रेजी का चस्का लग गया था। इतना जुनून था कि नौ साल की उम्र में वह टूरिस्ट्स को गाइड करने के लिए 27 किमी साइकिल चला कर जाया करते थे। इस तरह वह अपनी इंग्लिश को दुरुस्त करते थे। कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उन्हें तीन साल लग गए। ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने इंग्लिश टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कम से कम 30 बार नौकरी के लिए आवेदन दिया लेकिन हर जगर निराशा मिली। पुलिस में भी भर्ती होने की कोशिश की लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। चीन में KFC की ब्रांच खुली तो जैक मा भी इंटरव्यू देने पहुंच गए। 24 में से 23 लोगों को चुना गया और जैक मा रिजेक्ट हो गए।

अमेरिका मेंं मिला ज्ञान

1995 में वह अपने दोस्तों के साथ अमेरिका गए। वह उन्होंने देखा कि इंटरनेट पर चीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने चीन लौटकर अपनी इंटरनेट कंपनी शुरू की। इसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। उन्हें कंप्यूटर की कोई खास जानकारी नहीं थी लेकिन उन्होंने ऑनलाइन बिजनस शुरू किया। 1999 में जैक मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) की स्थापना की। शुरू में तो चीन के लोगों ने उन्हें ठग समझा लेकिन धीरे-धीरे इंटरनेट के विस्तार से अलीबाबा का कारोबार भी बढ़ने लगा।


इसके बाद मा ने Taobao Marketplace, Alipay, Ali Mama और Lynx की स्थापना की। अलीपे हमारी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम की तरह है। चीन में अलीपे ने चीन में कैश, चेक और क्रेडिट कार्ड को काफी हद तक खत्म कर दिया। अमेरिकी कंपनी eBay ने Taobao को खरीदने का ऑफर दिया था लेकिन मा ने इसे खारिज कर दिया। याहू के कोफाउंडर Jerry Yang ने Taobao ने एक अरब डॉलर का निवेश किया। जैक मा की कंपनियां दिन दोगुनी रात चौगुनी उड़ान भर रही थी।

मुकेश अंबानी को पछाड़ा

सितंबर 2014 में अलीबाबा अमेरिका में 25 अरब डॉलर का आईपीओ लाई और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की जमात में शामिल हो गई। यह अमेरिका का इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ था। मार्च 2020 में वह मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए थे। लेकिन उसी साल अक्टूबर में उनका एक बयान उनके लिए गले की हड्डी बन गया। जैक मा ने चीन के बैंकों पर साहूकारों जैसी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उनकी कंपनियों एंट और अलीबाबा के बुरे दिन आ गए।


चीन सरकार ने एंट के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को बंद कर दिया था। साथ ही अलीबाबा पर भी 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 33.7 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 36वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह एशिया की लिस्ट में भी छठे नंबर पर हैं। अंबानी 77.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया में पहले और दुनिया में 12वें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 54.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के एशिया में चौथे और दुनिया में 24वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 65.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

Chat GPT, जिसने उड़ा रखी है गूगल की नींद, माइक्रोसॉफ्ट ने किया अरबों डॉलर का निवेश
क्या आपके पास भी है एलआईसी की यह पॉलिसी? नए साल पर कंपनी देगी ज्यादा पैसे
महंगाई से बड़ी राहत! 10% तक घट जाएंगे CNG-PNG के दाम, जानिए सरकार ने क्या लिया फैसला
: डिजीलॉकर को बनाया जाएगा और आसान, मिलेंगी ये कई सुविधाएं, डॉक्यूमेंट्स लेकर चलने की जरूरत नहीं
सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?