*JAGRITI, DAWN AND NALSA SAMVAD SCHEME की गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन*
उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं राकेश कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा आज दिनांक 02.06.2025 को JAGRITI, DAWN AND NALSA SAMVAD SCHEME की गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन में उक्त स्कीम का परिचय डिजिटली रूप से प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया है।
बैठक में वर्णिका शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट उपस्थित सदस्यगणों को JAGRITI स्कीम के लक्ष्य के बारे में वक्तव्य देते हुये कहा कि जमीनी स्तर पर विकास और सुधार के लिए न्याय को बढ़ावा देने की दृष्टि से नालसा (जागृति -जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शिता पहल के लिए न्याय जागरूकता) योजना, 2025 तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर की आबादी तक पहुँचने के लिए समर्पित एक तंत्र बनाना है, ताकि स्थानीय स्वशासन संस्थानों का उपयोग करके कानूनी जागरूकता फैलाई जा सके। इस योजना के माध्यम से, नाल्सा कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देकर और न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करके कानूनी ढांचे और जमीनी स्तर की आबादी के बीच की खाई को खतम करना है।
DAWN स्कीम का उद्देश्य है आम जनता में नशीली दवाओं की तस्करी और मादक द्रव्यों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर सामाजिक-आर्थिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों का कारण बन रही है। इस खतरे के दुष्परिणाम व्यक्तिगत स्वास्थ्य चिंताओं से कहीं आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सामंजस्य को प्रभावित करते हैं। मादक द्रव्यों का सेवन, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं जैसे कमज़ोर जनसांख्यिकी के बीच, खतरनाक अनुपात तक पहुँच गया है। इसके दूरगामी परिणामों को देखते हुए, नशीली दवाओं के सेवन और तस्करी का उन्मूलन राज्य और समाज दोनों के लिए एक सर्वोपरि उद्देश्य बना हुआ है।
SAMVAD स्कीम हासिए पर बडे कमजोर आदिवासियों और विमुक्त खानाबदोश जनजातियों के लिये न्याय तक पहुंच को मजबूत करने की एक योजना है। देश में आदिवासियों को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास होते रहे हैं। उनके समृद्ध नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से प्रजातांत्रिक मूल्यों को बहुत दृढ़ता मिल सकती है। आपसी सहयोग, विचार-विमर्श के माध्यम से निर्णय, प्रकृति व अन्य के साथ शांतिपूर्ण वास, पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनाए गए उनके सदियों पुराने परन्तु खरे उतरने वाले तरीकों एवं नागरिक जीवन के उच्च आदर्शों को स्थापित करने वाले उनके अभ्यासों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
उक्त बैठक में रविकुमार दिवाकर अपर जिला जज त्वरित न्यायाधीश न्यू०, अरूण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, आर. जनार्दन सिंह अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय, सौरभ सिंह बाल संरक्षक अधिकारी प्रतिनिधि, डा० नरेन्द्रदेव पटेल, डा० शैलेन्द्र कुमार, सी०एम०एस०, सुधीर कुमार अपर मुख्या अधिकारी जिला पंचायत चित्रकूट, शिवमूरत यादव निरीक्षक बाल संरक्षण ईकाई, डा० सनत कुमार द्विवेदी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया जिला कल्याण अधिकारी, स्वप्लिन कुमार यादव अपर जिला मजिस्ट्रेट, गया प्रसाद निषाद मुख्य न्याय रक्षक, अशोक कुमार एड० डायरेक्टर जे०पी०सिंह लाॅ कालेज विनायकपुर उपस्थित रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



