

*थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा शादी शुदा महिला पर एसिड अटैक करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*
वाराणसी ।
पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 317/2025 धारा- 124(1) B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त इस्तेखार उर्फ साहिल अंसारी पुत्र एनुलहुदा अंसारी निवासी गौसिया अंजुम (अप्पी) का घर सिधवाघाट थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांकः-15/12/2025 को सिटी स्टेशन रेलवे कालोनी के अन्दर मजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 13/12/2025 को मुकदमा वादी ने लिखित सूचना दिया उसकी 35 वर्षीय शादी शुदा बहन के चेहरे पर अभियुक्त साहिल अंसारी ने एसिड फेंक कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसके आधार पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0- 317/2025 धारा- 124(1) B.N.S. पंजीकृत कर अभियुक्त इस्तेखार उर्फ साहिल अंसारी पुत्र एनुलहुदा अंसारी निवासी गौसिया अंजुम (अप्पी) का घर सिधवाघाट थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांकः-15/12/2025 को सिटी स्टेशन रेलवे कालोनी के अन्दर मजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त इस्तेखार उर्फ साहिल अंसारी पुत्र एनुलहुदा अंसारी निवासी गौसिया अंजुम (अप्पी) का घर सिधवाघाट थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान – दिनांक – 15/12/2025 को, स्थान – सिटी स्टेशन रेलवे कालोनी के अन्दर मजार के पास से । आगे की विधि कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जा रही है, ब्यूरो रिपोर्ट वाराणसी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



