By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हिंदू नेताओं को गाली देने वाले जामा मस्जिद के पदाधिकारी पर हमला, आगरा में लाठी डंडों से पीटा गया
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिंदू नेताओं को गाली देने वाले जामा मस्जिद के पदाधिकारी पर हमला, आगरा में लाठी डंडों से पीटा गया
उत्तर प्रदेश

हिंदू नेताओं को गाली देने वाले जामा मस्जिद के पदाधिकारी पर हमला, आगरा में लाठी डंडों से पीटा गया

Last updated: January 29, 2025 2:47 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

आगरा। सुर्खियों में रहे शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद पर मंगलवार दोपहर कोठी मीना बाजार रोड पर काली स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोशों ने हमला बोल दिया।

हमलावरों ने चेयरमैन को इनोवा से बाहर खींच कर सरिया और डंडों से बीच सड़क पर पीटा। इनोवा में तोड़फोड़ कर दी। बीच सड़क पर हमले से कोठी मीना बाजार रोड पर जाम लग गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

जानकारी होने पर एसीपी और कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घायल चेयरमैन को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे चेयरमैन की पांच दिन पहले वायरल ऑडियो है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

मामले में सात-आठ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, चेयरमैन के विरुद्ध भी मंटोला थाने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा एवं आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिचित के घर से लौटते समय हुआ हमला

घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे की है। मुंडापाड़ा मंटोला के रहने वाले मोहम्मद जाहिद शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन हैं। वह एक परिचित से मिलने साकेत कॉलोनी, शाहगंज गए थे। परिचित से मुलाकात नहीं होने पर अपनी इनोवा कार से घर लौट रहे थे।

सेवला, सदर का रहने वाला चालक हबीब इनोवा चला रहा था। मोहम्मद जाहिद पीछे सीट पर बैठे थे। हबीब ने बताया कि कोठी मीना बाजार मैदान रोड पर पीछे से उनकी इनोवा पर कुछ फेंका गया।

बैक मिरर में यह देख इनोवा को रोक लिया। गाड़ी रोकते ही पीछे चल रही काली स्कॉर्पियो में सवार सात-आठ नकाबपोश नीचे उतर आए। सरिया और डंडों से लैस हमलावरों ने उसे दबोच लिया।

चेयरमैन को इनोवा से बाहर खींचने के बाद सड़़क पर डालकर सरिया और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सरेआम दुस्साहस से कोठी मीना बाजार पर जाम लग गया। करीब पांच मिनट तक पिटाई के बाद इनोवा के शीशे तोड़ हमलावर कोठी मीना बाजार मैदान से जीआइसी जाने वाले मार्ग की ओर से भाग निकले।

चालक हबीब ने हमले की सूचना पुलिस और चेयरमैन के परिजनों को दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी, शाहगंज व लोहामंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चेयरमैन मोहम्मद जाहिद को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर और पेट में चोट आई हैं।

मामले में चेयरमैन के भाई फैसल ने शाहगंज थाने में नकाबपोश अज्ञात सात-आठ हमलावरों के विरुद्ध मारपीट, बलवा एवं मोबाइल लूटने की तहरीर दी है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, हमले के पीछे चेयरमैन की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो मानी जा रही है, जिसमें हिंदू नेताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। वायरल ऑडियो को लेकर कई हिंदूवादी संगठनों द्वारा आक्रोश जताया गया था।

जाहिद के खिलाफ भी मुकदमा

मामले में मोहम्मद जाहिद के विरुद्ध जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा सिंह छौंकर ने मंटोला थाने में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहम्मद जाहिद के भाई फैसल ने बताया कि समाज के ही कुछ लोग उनके विरुद्ध साजिश के तहत एआइ की मदद से चेयरमैन की आवाज में ऑडियो वायरल कर रहे हैं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि चेयरमैन का कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। सत्यता जानने के लिए उनकी आवाज का नमूना लेकर उसे ऑडियो से मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

आसपास के लोग समझे वाहन टकराने का विवाद

स्कॉर्पियो सवारों द्वारा चेयरमैन की पिटाई के दौरान आसपास के लोगों को लगा कि वाहन टकराने को लेकर विवाद हो गया है। जिसे लेकर मारपीट हो रही है, जिसके चलते वह बीच-बचाव में नहीं आए। हमलावरों के हाथों मे सरिया और डंडे देखकर लोग अपने वाहनों से बाहर नहीं निकले। उनके भागने के बाद चालक ने लोगों को सच्चाई बताई।

घटनास्थल के आसपास नहीं है सीसीटीवी

चेयरमैन पर हमले की जगह काफी सोच समझकर चुनी गई थी, जिस जगह हमला बोला गया, वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। 100 मीटर दूरी पर जनकपुरी कार्यालय बना था। वहां पर पेड़ आदि लगे होने के चलते कॉलोनी के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से दृश्य स्पष्ट नहीं दिखाई देता। आशंका है कि हमलावर साकेत कॉलोनी से ही चेयरमैन के पीछे लग गए थे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दो बाइकों की टक्कर में 15 वर्षीय छात्र की मौत
पुलिस अधीक्षक माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से विसर्जन स्थलों का सत्यापन कर सुरक्षा ब्यवस्था बढा़ने के दिये निर्देश
आर्य समाज, सनातन संस्कृति की सबसे सशक्त इकाई —- आचार्य प्रमोद कृष्णन
हे भगवान! गंदी फिल्म देख भाई ने 8 वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर की हत्या
दो दिनों तक कुएँ में पड़ा रहा अधेड़ , फायर बिग्रेड की मदद से निकाल गया
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?