जसपुरा।पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में स्थित बालू खदान के चालक की ठंड लगने से मौत हो गई।ट्रक के परिचालक परमेश्वर ने बताया कि रविवार की शाम को उसके ट्रक का चालक राजबहादुर ठंड से बचने के लिए जिला पंचायत के बैरियर के पास जल रहे आलाव के पास आया और अचानक से गिर गया।तुंरत ही आलाव तप रहे अन्य लोगों ने देखा तो सब ने मिलकर रजाई एवं कंबल आदि ओढ़ाया।उकसे बाद 108 एम्बुलेंस को बुलवाकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।पैलानी थाना प्रभारी राजेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ में आकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक राजबहादुर निषाद पुत्र रामरतन उर्फ रतन उम्र 50 साल अविवाहित था जो कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।यह कानपुर नगर जनपद के घाटमपुर थाना क्षेत्र के दीपाउसी गांव का रहने वाला था।मृतक के भतीजे ने बताया कि उसके माता बचपन में खत्म हो गया था तथा पिता सन 2016 में खत्म हो गए थे।यह घाटमपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था। तहसील रिपोर्टर ज्ञानवती देवी दैनिक चर्चा आज की तहसीलपैलानी जिला बांदा यूपी उत्तर प्रदेश





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



