

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
जसपुरा।थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर से चौडगरा की ओर जाते समय रामपुर चौराहे में बैक के पास युवक को तेज रफ्तार अनियत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस व डायंल 108 में काल कर सूचना दी।जिससे उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुरा ले जाया गया।जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार ग्राम नारायण बजरंग डेरा निवासी बलराम पुत्र कल्लू निषाद मोटर साईकिल से किसी काम के लिए चौडगरा की ओर जा रहा था।जिसे अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बलराम वहीं पर गिर पड़ा।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के अलावा डायल 108 एंबूलेस को भी सूचना दी।जिसे उपचार के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुरा ले जाया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



