बेटा निकला बाप का हत्यारा आला क़त्ल चाकू हुआ बरामद




बाराबंकी
स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अब्दुल अजीज हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, हत्याभियुक्त पुत्र को गिरफ्तार, करके उसके कब्जे /निशांदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद किया है।
विगत माह अब्दुल अजीज पुत्र स्व0 अब्दुल वाहिद उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम पीड़ थाना देवा जनपद बाराबंकी गांव के बाहर अपनी बकरी चराने के लिए घर से निकले थे किन्तु वापस न आने पर परिजनों द्वारा उनकी तलाश की गयी तो अब्दुल अजीज उपरोक्त का शव गांव के बाहर खारजा नहर पटरी के पास खेत के किनारे मिला था तथा सीने पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक के पुत्र वादी मुफीद अहमद की तहरीर के आधार पर थाना देवा में धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा घटना के अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए 07.मार्च 2025 को प्रकाश में आये मृतक के पुत्र/अभियुक्त अब्दुल हसन उर्फ अबुल पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी पीड़ थाना देवा जनपद बाराबंकी को इब्राहिमपुर कला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का छोटा पुत्र है। अभियुक्त गांव की ही एक महिला से बातचीत करता था, अभियुक्त के पिता इस बात से नाराज रहते थे तथा अभियुक्त को उस महिला से बातचीत करने का विरोध करते थे। अभियुक्त अपने पिता के बाधक बनने से परेशान था इसलिए अपने पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। 21.फरवरी 2025 को अभियुक्त के पिता अब्दुल अजीज, दोपहर के समय गांव के बाहर बकरी चराने गये थे, इस बात की जानकारी अभियुक्त अब्दुल हसन को थी। अभियुक्त अब्दुल हसन घर से एक चाकू लेकर अपने पिता के पास पहुंचा तथा दोनों की आपस में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान अभियुक्त ने मौका पाकर पीछे से अपने पिता की गर्दन पर हमला कर दिया जिससे वह गिर गये तत्पश्चात अभियुक्त द्वारा अपने पिता अब्दुल अजीज के सीने पर चाकू से वार करके हत्या कर दी गयी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



