मैत्री मैच में प्रशासन इलेविन से जीती पत्रकार इलेविन
हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ नगर के इंडस वैली पब्लिक स्कूल में पत्रकार इलेवन और प्रशासन इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया। जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। प्रशासन टीम की शुरुआत खराब रही। उनकी पूरी 17 ओवर में 73 रन पर आल आउट हो गई। पत्रकार इलेवन की ओर से कप्तान देवेन्द्र राजपूत ने तीन और उप कप्तान वीर धनंजय चौरसिया ने दो विकेट लिए। सऊद बेग, पवन, अरविंद ने एक एक विकेट लिया।
जबाव में उतरी पत्रकार इलेवन के ओपनर सऊद बेग और वीर धनंजय चौरसिया ने ठोस शुरुआत दी। वीर धनंजय ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। सऊद बेग ने 14 रन बनाए। कप्तान देवेन्द्र राजपूत ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। पत्रकार इलेवन ने प्रशासन इलेवन को आठ विकेट से हराया। इस दौरान एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजकुमार पांडेय ने विजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच वीर धनंजय चौरसिया रहे। कमेंट्री शीतू सेंगर, स्कोरर समीर मिर्जा रहे। लाइव वीडियो की भूमिका जयशंकर त्रिपाठी ने निभाई। पत्रकार इलेवन के हेड कोच रमाकांत कुटार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मैच में बृजरानी हॉस्पिटल और इटायल प्रधान प्रतिनिधि लोकसिंह राजपूत ने सहयोग प्रदान किया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



