

एसएसपी को पत्रकारों ने किया सम्मानित
इटावा। सर्विलांस की मदद से पुलिस द्वारा चोरी हुए 101 मोबाइल फोन को बरामद किए जाने पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पत्रकार अतुल वीएन चतुर्वेदी एवं मसूद तैमूरी ने उनके कार्यालय में पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर व मुंह मीठा कराकर सम्मान किया।
बरामद हुए मोबाइल फोन में पत्रकार अतुल वीएन चतुर्वेदी का कीमती मोबाइल फोन भी शामिल है। पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उनकी पूरी टीम को इस बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी तथा सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों का सम्मान किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
फोटो – एसएसपी को सम्मानित करते पत्रकार।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



