बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधा है। इस बार वजह है, करण और अनुष्का शर्मा का 7 साल पुराना वो वीडियो, जिसमें वो एक्ट्रेस का करियर खत्म करने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने करण को ‘चाचा चौधरी’ कह दिया। कंगना इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए भी करण को आड़े हाथों ले चुकी हैं। प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें इंडस्ट्री में साइडलाइन किया गया और वो राजनीति से थक चुकी थीं, इसलिए हॉलीवुड का रुख किया। कंगना ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था यह सब करण जौहर और उनके गैंग की वजह से है।




साल 2016 का ये वीडियो 18वें MAMI (मुंबई फिल्म फेस्टिवल) का है। करण जौहर और अनुष्का शर्मा स्टेज पर थे। उनके साथ फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा भी थे। बातचीत के दौरान उन्होंने ‘रब बना दी जोड़ी’ की कास्टिंंग का किस्सा सुनाया और कहा, ‘मैं अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह से खत्म करना चाहता हूं, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी फोटोज दिखाई थी तो मैंने कहा था कि नहीं नहीं आपको अनुष्का को साइन करने की जरूरत नहीं है।’ करण वीडियो में आगे कहते हैं कि वह उस समय एक और लीड एक्ट्रेस को फिल्म में जगह दिलवाना चाहते थे। इस वीडियो में करण ये भी एडमिट कर रहे हैं कि बाद में जब ‘बैंड बाजा बारात’ में उन्होंने अनुष्का की परफॉर्मेंस देखी तो उन्हें पश्चाताप हुआ और उन्होंने अनुष्का को फोन कर माफी मांगी थी और तारीफ की थी।
कंगना रनौत ने करण जौहर को कहा ‘चाचा चौधरी!’
कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का दिया था साथ, करण को कोसा
कंगना रनौत की अपकमिंग मूवीज
कंगना रनौत को P Vasu की ‘चंद्रमुखी 2’ में देखा जाएगा। ये ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी मूवी ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। उसमें रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। कंगना ‘चंद्रमुखी 2’ में राजा के दरबार में एक नर्तकी के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी खूबसूरती और डांस स्किल के लिए जानी जाती थी। उनके पास इसके अलावा पीरियड ड्रामा मूवी ‘इमरजेंसी’ भी है। वो ‘तेजस’ में इंडियन एयर फोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी।
विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



