By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ ने चली शतरंज की चाल, ताकि ‘पठान’ के दांव को दे सके मात
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ ने चली शतरंज की चाल, ताकि ‘पठान’ के दांव को दे सके मात
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ ने चली शतरंज की चाल, ताकि ‘पठान’ के दांव को दे सके मात

चर्चा आज की
Last updated: February 17, 2023 11:44 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म के निर्माताओं ने आज देशभर के मल्टीप्लैक्स सिनेमाघरों में इसके टिकट महज 110 रुपए में बेचने की घोषणा की है। वहीं ‘शहजादा’ के निर्माताओं ने भी ‘पठान’ के मुकाबले को अपनी फिल्म के टिकटों पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर घोषित किया।

Contents
  • फिल्म के टिकट रेट कम करके कार्तिक के लिए मुश्किल खड़ी कर दी
  • ‘ऐंट मैन’ और ‘पठान’ के बीच फंसी ‘शहजादा’
  • फिल्म ‘शहजादा’ का एक के साथ एक फ्री टिकट वाला ऑफर
  • क्योंकि तोड़ना है ‘बाहुबली 2’ का रेकॉर्ड

पिछले महीने जब शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, तब तमाम लोगों की शिकायत थी कि इस फिल्म के टिकट रेट 3डी फिल्मों जितने महंगे हैं। बावजूद इसके इतनी भारी तादाद में लोगों ने पठान को महंगे दामों पर देखा कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 500 करोड़ क्लब में एंट्री करके इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि का जश्न फैंस के साथ मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने आज देश के सभी मल्टीप्लैक्स सिनेमाघरों में पर ‘पठान डे’ मनाने का फैसला किया है। इसके तहत किसी भी सिनेमा पर फिल्म का कोई भी शो सिर्फ 110 रुपए में देखा जा सकता है।

फिल्म के टिकट रेट कम करके कार्तिक के लिए मुश्किल खड़ी कर दी

फिल्मी दुनिया के जानकार कहते हैं कि ‘पठान’ के निर्माताओं ने एक तीर से दो शिकार किए हैं। पहला उन्होंने किंग खान के फैंस को दूसरी या तीसरी बार फिल्म को सिनेमा में देखने का मौका दिया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने आज शुक्रवार को रिलीज हो रही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ के दर्शकों को अपनी ओर खींचने का दांव भी चल दिया। खास बात यह है कि इससे कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माताओं ने ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस पर बंपर प्रदर्शन के घबराकर से अपनी फिल्म की रिलीज डेट वैलंटाइंस डे वीकेंड से एक हफ्ता पोस्टपोन करके 17 फरवरी की थी। लेकिन अब ‘पठान’ के निर्माताओं ने ‘शहजादा’ की नई रिलीज डेट अपनी फिल्म के टिकट रेट कम करके कार्तिक के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि ‘शहजादा’ के निर्माताओं ने भी ‘पठान’ के सस्ते टिकटों का मुकाबला करने के लिए गुरुवार रात अपनी फिल्म के लिए एक के साथ एक टिकट फ्री का ऑफर घोषित कर दिया। हालांकि यह देखना होगा कि देर से ऑफर निकालने का ‘शहजादा’ को कितना फायदा मिल पाएगा।

‘ऐंट मैन’ और ‘पठान’ के बीच फंसी ‘शहजादा’

इधर 17 फरवरी को पहले से ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बेहद पॉपुलर एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म ‘ऐंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ रिलीज हो रही है। इसके फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले वीकेंड के लिए ‘ऐंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ के बुधवार रात तक जहां 1,06,452 टिकट बिक चुके हैं। वहीं शहजादा के सिर्फ 25,770 टिकट ही बिके थे। उम्मीद थी कि ‘शहजादा’ की एडवांस बुकिंग 20 हजार टिकट के आसपास रहेगी। फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माताओं को यह भी उम्मीद थी कि क्योंकि ‘ऐंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ 3डी फिल्म है, इसलिए सिंगल स्क्रीन और 2डी स्क्रीन पर उनकी फिल्म को मसाला एंटरटेनर फिल्म होने के चलते ज्यादा दर्शक मिलेंगे।

फिल्म ‘शहजादा’ का एक के साथ एक फ्री टिकट वाला ऑफर

बता दें कि ‘शहजादा’ साउथ की ‘पुष्पा’ फेम तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘अला बैंकुठपुरमलो’ की ऑफिशल रीमेक है। लेकिन अब ‘पठान’ के टिकट रेट सस्ते होने के कारण ‘शहजादा’ के टिकट काउंटर पर आने वाले दर्शकों के भी दोनों फिल्मों में बंट जाने की संभावना है। बता दें कि फिल्म ‘शहजादा’ का एक के साथ एक फ्री टिकट वाला ऑफर सिर्फ टिकट की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग करने पर है। फिल्मी दुनिया के जानकार कहते हैं कि प्रीमियम क्लास के दर्शक पहले ही ‘ऐंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ के टिकट एडवांस में बुक करा चुके हैं। वहीं सस्ते टिकट की चाहत में काउंटर पर जाकर टिकट खरीदने वाले दर्शक ‘पठान’ का सस्ता टिकट खरीदना पसंद करेंगे।

क्योंकि तोड़ना है ‘बाहुबली 2’ का रेकॉर्ड

‘पठान’ के बिजनेस पर नजर रखने वाले जानकार इस फिल्म के टिकट सस्ते करने की एक वजह इसके निर्माताओं के कमाई का नया रेकॉर्ड बनाने की चाहत को भी बताते हैं। दरअसल, ‘पठान’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 489 करोड़ और देशभर में 507 करोड़ कमा चुकी है। जबकि दुनियाभर में फिल्म ने अब तक करीब 980 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऐसे में, उसे ‘बाहुबली 2’ के हिंदी डब वर्जन का कमाई का रेकॉर्ड (511 करोड़) तोड़ने के लिए अभी करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई करने की जरूरत है। वहीं दुनियाभर में 1000 करोड़ कमाई के प्रतिष्ठित क्लब में पहुंचने के लिए भी पठान को इतनी ही कमाई की जरूरत है। लेकिन इस हफ्ते रिलीज हो रही नई फिल्मों ‘ऐंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया’ और ‘शहजादा’ के चलते जहां पठान की स्क्रीन एक चौथाई से भी कम रह गई हैं। ऐसे में, ‘पठान’ के निर्माताओं ने चौथे शुक्रवार को अपनी फिल्म के टिकटों की सेल लगाकर दुनियाभर और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलिवुड फिल्म का रेकॉर्ड शाहरुख की फिल्म के नाम करने के लिए यह दांव चला है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

गोविंदा का दामाद है ये क्रिकेटर, अब बदलेगा शाहरुख खान की KKR की किस्मत
राणा दग्‍गुबाती Vs वेंकटेश, अपराध के दलदल में बाप-बेटे के युद्ध की कहानी है ये वेब सीरीज
प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया Unfollow, क्या देवरानी-जेठानी के रिश्ते में भी आई दरार!
6 और फिर 6… 9 खिलाड़ी घेरकर खड़े थे, नाथन लायन कर रहे थे बॉलिंग, फिर सचिन तेंदुलकर ने यूं निकाली हेकड़ी
श्रीलंका की जीत का सिलसिला टूटा, रोमांचक मुकाबले में भारत ने 41 रनों से दी मात, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?