प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी में कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता काली और महामाया में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, पार्षद श्री अशोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



