– जनपद में होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया




महोबा ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के नेतृत्व/निर्देशन पर होली पर्व के दृष्टिगत जनपद महोबा में व्यापक सुरक्षा के बन्दोबस्त किये गये थे, जिसके कारण जनपद महोबा में दिनांक 14/15.03.2025 को परम्परा के अनुरुप होली का पर्व जनपदवासियों ने सुरक्षित वातावरण में बडे ही धूमधाम के साथ मनाया ।
– जनपद महोबा में होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उपरान्त रविवार 16 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल सहित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन महोबा अवस्थित प्रांगण में धूमधाम के साथ पुलिसिया होली खेली गयी ।
पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा जनपद महोबा में शान्तिपूर्वक/हर्षोल्लास के साथ होली पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही सभी को होली पर्व की शुभकामनायें दी गयी – इस दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनायें दी, इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर होली का रंग खूब चढ़ा रहा सभी ने होली पर्व को मनाते हुये डी.जे./भांगड़ा की धुन पर जमकर थिरकते हुये होली के त्यौहार को उमंग, उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार सहित समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी सहित जनपदीय पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



