By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पहली बार इंडिया के लिए खेले कुलदीप, विकेट लिए:पिता बाल काटते रहे, बोले- दुकान पर न टीवी न मोबाइल, कैसे देखता
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पहली बार इंडिया के लिए खेले कुलदीप, विकेट लिए:पिता बाल काटते रहे, बोले- दुकान पर न टीवी न मोबाइल, कैसे देखता
खेल

पहली बार इंडिया के लिए खेले कुलदीप, विकेट लिए:पिता बाल काटते रहे, बोले- दुकान पर न टीवी न मोबाइल, कैसे देखता

चर्चा आज की
Last updated: December 5, 2022 7:53 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। बांग्लादेश के खिलाफ वो पहले वनडे की प्लेइंग-11 में शामिल थे। सेन रीवा संभाग के इकलौते इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं।

26 साल के इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 2 विकेट झटके। हालांकि, कुलदीप के पिता रामपाल सेन बेटे का डेब्यू नहीं देख सके। दरअसल, जब मैच चल रहा था तब रामपाल अपने हेयर कटिंग सैलून पर ग्राहकों के बाल काट रहे थे। रविवार होने की वजह से ग्राहक भी ज्यादा थे। रामपाल रीवा के सिरमौर चौराहे पर सैलून चलाते हैं।

मैच के बाद जब कुलदीप के पिता रामपाल सेन से बेटे के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा- मैं तो उसका मैच ही नहीं देख पाया। दुकान में मेरे पास TV और मोबाइल नहीं है। इसलिए मैच नहीं देख पाता हूं। वैसे भी जब मैच आ रहा था, तब मैं दुकान में था। अब घर जाकर बच्चों से उसका प्रदर्शन जानूंगा।

घर से लाइव… भाई की खास तैयारी
कुलदीप के डेब्यू मैच के लिए भाई ने खास तैयारी की थी। उसने मैच देखने के लिए दोस्तों को घर बुलाया था। मैच शुरू होने के बाद छोटी बहन भी मैच देखने आ गई। सभी मैच तो देख रहे थे। लेकिन, उनके चेहरों पर वह उत्साह नजर नहीं आ रहा था, क्योंकि पहले स्पेल में कुलदीप खाली हाथ रहे। हालांकि, सुकून इस बात का था कि कम से कम डेब्यू तो मिला। सभी बॉल टु बॉल मैच देखते रहे। जैसे ही कुलदीप को एक ओवर में दो विकेट मिले तो भाई की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रीवा के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं सेन
कुलदीप रीवा के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। उनसे पहले 2014 में ईश्वर पांडेय टीम इंडिया में चुने गए थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी और पांडेय बिना डेब्यू कैप के लौटे थे।

कुलदीप भी कुछ दिन पहले समाप्त हुए न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में कुलदीप ने ईश्वर पांडेय की याद दिला दी।

लॉकडाउन में क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे: कोच
कुलदीप के कोच एरियल एंट्रोनी ने बताया- ‘उसने बहुत मेहनत की है और सब्र भी किया है। एक बार उसके सब्र का बांध टूट गया था और वह क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचने लगा था। तब मैंने उसे मेहनत जारी रखने के लिए कहा था।
कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में क्रिकेट बंद था और BCCI ने फंडिंग भी बंद कर दी थी। ऐसे में उसकी फैमली आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। प्रैक्टिस भी बंद थी। ऐसे में कुलदीप ने क्रिकेट छोड़कर काम-धंधा तलाश करने की बात कही। उसने मुझसे कहा कि सर कोई काम दिलवा दीजिए। ऐसे में मैंने उसे समझाया।’

वे बताते हैं- ‘उसके पास प्रैक्टिस के लिए जूते तक नहीं होते थे। मुझे अच्छे से याद है कि 2014 के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए ईश्वर पांडेय ने उसे पहली बार अपने स्पाइक्स दिए थे, जिनसे कुलदीप अभ्यास करता था। उसे झारखंड से रणजी खेलने वाले आनंद सिंह का भी पूरा सहयोग मिला।’

खेल के प्रति उसकी लगन और मेहनत को देखते हुए मैंने तय किया था कि कभी उससे एक चवन्नी नहीं लूंगा।

फटे मोजे की बॉल और मोगरी के बैट से खेलते थे
कुलदीप के छोटे भाई जगदीप ने बताया- ‘बचपन में हम दोनों भाई दोस्तों के साथ मोजे की बॉल और कपड़े धोने की मोगरी का बैट बनाकर खेलते थे। कई दफा स्कूल बंक की। एक बार तो भाई को स्कूल बंक करने के लिए पापा ने मारा भी था।’

मां से 500 रुपए मांगे तो पिता को क्रिकेट के बारे में पता चला
जगदीप बताते हैं कि एक समय भाई के पास डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट खेलने जाने के लिए किराए तक के पैसे नहीं होते थे। यह बात 2011-12 की है। तब कुलदीप जिला स्तरीय टीम में चुने गए थे। उन्हें खेलने के लिए सिंगरौली जाना था। ऐसे में कुलदीप ने अपनी मां से 500 रुपए मांगे और मां ने पिता से कह दिया। तब जाकर पिता को पता चला कि कुलदीप क्रिकेट खेलता है। हालांकि, तब तक कुलदीप कई टूर्नामेंट खेल चुके थे। पता चलने के बाद पहले तो पिता ने डांटा फिर 500 रुपए दिए।

उसके बाद से पिताजी भाई के लिए अलग से बचत करते थे। वे दिन भर में जितना भी कमाते थे, उसका एक हिस्सा बचाकर रख लेते थे। ताकि जब भाई को जरूरत पड़े तो दे सकें। कई बार तो पापा को दोस्तों से उधार भी लेना पड़ा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मोहम्मद शमी के सामने पहाड़ी से नीचे गिरी कार, घायल शख्स को ऐसे मदद देते दिखे तेज गेंदबाज
दिल्ली की लखनऊ पर लाजवाब जीत, देखिए प्वाइंट्स टेबल का क्या है ताजा हाल
टीम इंडिया में ‘कोहिनूर’ आ गया… तूफानी बोलर-विस्फोटक फिनिशर और हावी फील्डर हैं मावी
भारत से सीरीज से 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, विश्व विजेता कप्तान ने लिया संन्यास
156 रन पर पूरी टीम ऑलआउट, बांग्लादेश के गेंदबाजों में आगे नहीं चले अफगानी बल्लेबाज
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?