हमीरपुर ब्यूरो :–
बुधवार की दोपहर चली हल्की हवा के साथ ही नगरपालिका द्वारा लगाया गया बिजली का खम्भा सड़क पर जा रही कार के ऊपर गिर गया जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ तो वहीं किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।जबकि नगरपालिका द्वारा कराए जाने वाले घटिया निर्माण और अपनों को काम दिए जाने की पोल जरूर खुल गई।जबकि इस मामले में की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी सहित बिजली विभाग के जेई और एसडीओ ने फोन स्विच ऑफ कर लिए।
बुधवार की सुबह से चल रही हल्की हवाओं के कारण मौदहा कस्बे के बांदा बस स्टैंड में मस्जिद के पास लगा नगरपालिका द्वारा लगाया गया बिजली का खम्भा अचानक सड़क पर अपनी गाड़ी से जा रहे बीजेपी नेता की गाड़ी में गिर गया जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी तरह की क़ोई जनहानि नहीं हुई।जबकि बीच सड़क पर गाड़ी में बिजली का खम्भा गिरने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था जरूर बाधित हुई।हालांकि खम्भा गिरने की खबर के बाद बिजली विभाग के एसडीओ और जेई और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के फोन स्विच ऑफ हो गए।वहीं उक्त पोल नगरपालिका नगरपालिका द्वारा लगाया गया बताया जा रहा है।जिससे नगरपालिका द्वारा कराए जाने वाले घटिया निर्माण और अपने लोगों को टेंडर के माध्यम से काम दिए जाने की पोल स्वयं पोल ने गिरकर खोल दी। जबकि कस्बे में ऐसे तमाम पोल हैं जो जर्जर हालत में खुलेआम हादसों की दावत दे रहे हैं लेकिन बिजली विभाग और नगरपालिका चुपचाप मौन धारण कर हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



