पच्चीस हजार लगाया जुर्माना




हमीरपुर ब्यूरो :–
आमतौर पर प्रतिबंधित पालीथीन के नाम पर किलो दो किलो पालीथीन पकड़ने वाली नगरपालिका के हाथ इस बार बड़ी मछली हाथ लगी हैं जिसमें एक लोडर में लदी प्रतिबंधित पालीथीन की बड़ी खेप पकड़ी गई है जिसको लेकर मुस्कुरा के नीलू नाम पर 25,000₹ का जुर्माना लगाया गया है।
आएदिन दूकानों पर प्रतिबंधित पालीथीन के नामपर छापेमारी कर किलो, दो किलो पालीथीन पकड़कर हल्का जुर्माना लगाने के कारण व्यापारी वर्ग भी नगरपालिका के अभियान को ठेंगा दिखा कर खुलेआम प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग कर रहे थे।लेकिन सोमवार को नगरपालिका कर्मचारियों को सूचना मिली कि कस्बे में एक लोडर गाड़ी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथीन भरी हुई है नगरपालिका कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से लोडर को पकड़ कर जांच किया तो लोडर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथीन बरामद हुई।जिसे पकड़ कर नगरपालिका के एम.आर.एफ.सेंटर में खड़ा कर दिया गया है।जबकि पकड़ी गई पालीथीन सात बोरियों में इक्कीस कुंतल तीस किलो बताई गई है।इस मामले में मुस्कुरा निवासी नीलू के नाम पर 25,000₹ का जुर्माना लगाया गया है।इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने बताया कि अभी उनके पास पकड़ी गई पालीथीन के प्रपत्र नहीं आए हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



