हमीरपुर ब्यूरो :–
अधिवक्ताओं के अनशन के चौथे दिन तहसील का कोई भी अधिकारी उनकी मांगों को सुनने के लिए नहीं पहुंचा, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए बताया यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तो जल्द ही क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।
तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार से अधिवक्ताओं ने अनशन शुरू कर दिया था जो लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और जमकर नारे बाजी भी हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता वह उनके न्यायालय में नहीं जाएंगे, इसी बीच अनशन स्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसीलदार बीस प्रतिशत ज्यादा मामलों की सुनवाई नहीं करते जिससे संबंधित मामले लंबित छः माह तक पड़े रहते हैं और सुनवाई नहीं हो पाती है जिसकी वजह से आम जनमानस को न्याय नहीं मिल पाता। इसी तरह जन्म प्रमाणपत्र, हदबंदी सहित अन्य कार्यों की भी कोई समय सीमा निश्चित नही है। सोमवार को क्रमिक अनशन के चौथे दिन अधिवक्ता संयोग कुमार प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी नौ सूत्रीय मांगे पूरी नहीं की जाती तो हम क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल देंगे। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध करते हुए तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



