उत्तर प्रदेश.
यूपी के सभी प्राइमरी अपर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की अपार यूनिक आईडी कार्ड बनाई जाएगी.12 अंकों का अपार आईडी आधार कार्ड से लिंक होगा.यह प्रदेश के प्राइमरी अपर प्राइमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के पेन नंबर का स्थान लेगा.इससे सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धि की ट्रैकिंग की जा सकेगी.साथ ही डीजिलाकर की सहायता से सभी एकेडमिक अभिलेखों को वेरीफइएबल क्रिडेएसियल के रूप में प्राप्त हो सकेगी. इसके अलावा स्कूल से इतर भी बच्चों का चिन्हीकरण किया जा सकेगा. वर्षों की शैक्षिक यात्रा तथा उनके अंक पत्र आदि का विवरण स्वत अपार आईडी में सुरक्षित हो जाएंगे.बीते 20 सितंबर कोकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र के मिलने के बाद स्कूल शिक्षा महानिदेशालय नें यह कदम उठाया है.इसके लिए स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नाम सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर की खास बात यह है कि इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए बच्चों के माता-पिता या अभिभावक के साथ पेरेंट्स टीचर- मीटिंग मे उन्हें इसके लाभ को बताया जाए. साथ ही उनके उनका आधार भी एकत्र किया जाए.इसके अलावाउनसे अपार आईडी संबंधितसहमति पत्र पर लिखित हस्ताक्षर प्राप्त करने को कहा गया है.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



