गोद भराई में नेहा का लुक
नेहा के बेबी शॉवर की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। तस्वीरों में साफ नजर आता है कि एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे पर लैवेंडर कलर का गाउन पहन रखा है, जिसके साथ लाल रंग का एक नेकलेस भी कैरी किया है। अपने लुक में नेहा काफी कंफर्टेबल और खूबसूरत नजर आ रही हैं।




बच्चे के लिए गाया गाना
गोद भराई के रश्म के बाद नेहा ने अपने पति के साथ इंद्रधनुष थीम पर बना केक काटा। इसके बाद वहां मौजूद सबने जमकर डांस भी किया। वहीं एक्ट्रेस स्पेशल डे के वीडियो में वह अपने होने वाले बच्चे के लिए ‘पल पल’ सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। नेहा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। इनकी शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं। सालों बाद अब नेहा मां बनने के लिए एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



