प्रतीकात्मक चेक वितरण,आरटीजीएस के माध्यम से वितरित धनराशि।
ब्यूरो बांदा




बांदा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के शुभारंभ के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी,बांदा नगेंद्र प्रताप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मालती बासु,मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रगणों की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी,बांदा द्वारा छात्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। जनपद के संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि खाते में आरटीजीएस के माध्यम से वितरित किया गया lइस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी भाषा,अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की बात कही l, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सहित सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,वंदना गुप्ता,राजकुमार राज,सहित अन्य लोग उपस्थित रहेl

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



