ब्यूरो बांदा




अतर्रा- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगंज सोसायटी इस कदर भ्रष्टाचार मचा है जिससे त्रस्त होकर किसान को रोड जाम करने पर मजबूर होना पड़ा ।सुबह 7 बजे से किसान परेशान है भूख प्यास से भटक रहा है माताएं 6 –6 माह के बच्चों को घर में छोड़ अपने घर से करीब 15 किलोमीटर दूर सोसायटी में खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगी है और शाम भूख प्यास से तपड़पते एक भी खाद नहीं मिलती आखिर किसान आक्रोश में आया तो प्रशासन को खुद आना पड़ा किसानों के बीच।
दरअसल मामला अतर्रा के फतेहगंज का है जहां सोसायटी में खाद के लिए किल्लत मची हुई है। किसान दूर दूर के गांव से आते है और सुबह से लाइन में लग जाते है लेकिन जिम्मेदारों की मानवता तक नहीं जगती उनको पड़ी है तो सिर्फ अपने जेब की? यह खेल नीचे स्तर का नहीं है। इसमें शामिल मण्डल एवं जिला स्तर के चुनिंदा अधिकारी, जो अपने निजी मन्तव्यों को लेकर काफी गम्भीर होकर भ्रष्ट कार्य शैली को अंजाम पर पहुंचाने का काम करते हैं।
आखिर सोसायटी विक्रेता,अध्यक्ष कर भी क्या सकता है जब खाद हो 500 बोरी और लेने वाला 2000 व्यक्ति आखिर वह कैसे काम करे मजबूर होकर वह भी पुलिस प्रशासन के तरफ एकटक निहारता नजर आता है और आखिर में खाद नहीं बट पाती नतीजन परेशान होता है किसान,महिलाएं। जब किसी चीज की आवश्यकता ज्यादा होती है और वस्तु की उपलब्धि न्यूनतम होती है तो निश्चित रूप से आपसी वस्तु विनिमय का संघर्ष होना स्वाभाविक है जिसके चलते शासन के द्वारा इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूर्ण किया जाना,जिला प्रशासन के नैतिक कर्तव्यों में संलहित है। कुछ अधिकारियों की लापरवाही या षड्यंत्र रचनाओं की एक कड़ी बनीं हैं खाद आपूर्ति।
पीड़ित किसानों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही कृषि विभाग एवं आपूर्ति विभाग को खाद्य आपूर्ति के संदर्भ में दिए गए थे सख्त निर्देश। की जानी चाहिए थी खाद की आपूर्ति की पूर्ण व्यवस्था,जिसके चलते कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा खाद आपूर्ति की तैयारी न कर के खाद की आवंटन प्रक्रिया को दोषी बनाते हुए खाद आपूर्ति में अतिरिक्त धनोपाजर्न की मुहिम को प्राथमिकता में खाद के आवंटन की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते पीड़ित किसानों को इस खाद आवंटन की विभीषिका से जूझना पड़ रहा है जिसकी शिकार हो रही है महिला किसान। इसी गतिविधि के परिणाम स्वरूप महिला किसानों ने फतेहगंज के मुख्य मार्ग को किया था जाम।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



