गैस सिलेंडर में लगी आग:
हरदोई में सिलेंडर से निकली आग, स्थानीय लोगों ने बचाया परिवार
हरदोई के बेनीगंज स्थित तिवारिन टोला में बुधवार सुबह एक परिवार बड़ी दुर्घटना से बच गया। नसीम के घर पर एचपी कंपनी का नया गैस सिलेंडर लगाया गया था। चूल्हा जलाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई।
आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बालू और बोरे का इस्तेमाल किया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



