ब्यूरो उन्नाव




गंजमुरादाबाद -उन्नाव। नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से आए सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं0 अंकुर दीक्षित जी महाराज ने कथा के आठवें दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण की रासलीलाओं का वर्णन किया एवं बताया कि किस प्रकार उनकी मुरली की धुन पर सभी गैया दौड़ी चली आई थी एवं गोपिया दौड़ी चली आई थी भगवान श्री कृष्ण एवं राधा के बारे में विस्तार से वर्णन किया। वक्ता ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामथ्र्य के साथ आक्रमण किया लेकिन वह भगवान को पराजित नहीं कर पाया उसे ही परास्त होना पडा। रासलीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है। गोपी गीत पर बोलते हुए कथा व्यास ने कहा जब-जब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाते हैं। जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है उसे दर्शन देते है। इस अवसर सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



