बॉलीवुड की बिंदास गर्ल परिणीति चोपड़ा शनिवार, 13 मई को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर रही हैं। बीते कई महीनों के दोनों के रिश्ते को लेकर तमाम तरह के कयास लग रह थे। इस बीच दोनों कभी साथ में लंच और डिनर तो कभी आईपीएल मैच एंजॉय करते हुए नजर आए। परिणीति की उंगलियों में सगाई की अंगूठी भी नजर आ चुकी है। समझा जा रहा है कि दोनों ने अप्रैल महीने में परिवार की मौजूदगी में रोका कर लिया है। जबकि शनिवार को ऑफिशयली सगाई कर रहे हैं। दिल्ली में इंडिया गेट के निकट कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई होने वाली है। हालांकि, ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प है कि दोनों की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, दोनों ने कब डेट करना शुरू किया… अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी।




पंजाब में राघव से पहली बार मिली थीं परिणीति
Parineeti Chopra- Raghav Chadha First Meting: परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं शूटिंग कर रही थीं। ये अभी तक मालूम नहीं है कि दोनों कितने समय से साथ हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम 8 महीने हो गए हैं, क्योंकि बात सगाई और शादी तक आ पंहुची है।
इन सेलेब्स ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति और राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन बीते दिनों सिंगर-एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि ये दोनों घर बसाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ‘आप’ मेंबर संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी। हार्डी और प्रियंका ने Code Name: Tiranga में साथ काम किया था। तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो तभी शादी करेंगी, जब उन्हें लगेगा कि सही लड़का मिल गया है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी परिणीति को सगाई की बधाई दी है।प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं मुंबई
इन सबके बीच परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि उनके पति पति निक जोनस और बेटी मालती संग नहीं आए हैं। वैसे, पिछले दिनों ही जब प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे थे, तब राघव से चोपड़ा-जोनस फैमिली ने मुलाकात की थी। प्रियंका तब अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए इंडिया आई थीं। वह मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में भी पहुंची थीं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



