लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में बुधवार को एमबीबीएस की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होते ही केजीएमयू प्रशासन ने छात्रा को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है।




दरअसल, यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। दोपहर में क्लास कर चुकी छात्रायें मेस में खाना खाने जा रही थीं, लेकिन यह छात्रा भोजन करने नहीं गई और सीधे हॉस्टल चली गई और अपने कमरें में पहुंच कर दुपट्टे से फांसी लगा ली, लेकिन तभी उसके कमरे के पास पहुंची छात्रा ने उसे लटकते हुये देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर कर्मचारी पहुंच गये और कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को उतारा और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से छात्रा को क्रिटिकल केयर में भर्ती कराया गया है।
केजीएमयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया है कि हमारी पहली प्राथमिकता छात्रा के जीवन को बचाना है। छात्रा की हालत अभी गंभीर है। इलाज जारी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



