By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ
खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

चर्चा आज की
Last updated: April 20, 2023 11:06 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

जयपुर: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के जीत का सिलसिला रूक गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान को उसके घरेलू मैदान सवाई मान सिंह स्टेडियम पर 10 रन से हराया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स के अर्धशतक के बावजूद लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी। जवाब में यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी ने 87 रन जोड़कर राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लेकिन यशस्वी का विकेट गिरने के बाद ही राजस्थान की पारी पटरी से उतर गई। टीम 20 ओवर में ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। राजस्थान को लगातार तीन जीत के बाद हार मिली है।

Contents
  • राहुल को मिले दो जीवनदान
  • अश्विन को एक ओवर में दो विकेट
  • यशस्वी और बटलर ने दी अच्छी शुरुआत
  • नहीं चले मध्यक्रम के बल्लेबाज

राहुल को मिले दो जीवनदान

मेयर्स (51) ने दो जीवनदान का फायदा उठाने वाले कप्तान केएल राहुल (39) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सुपर जायंट्स की रन गति पर रविचंद्रन अश्विन (23 रन पर दो) और ट्रेंट बोल्ट (16 रन पर एक विकेट) ने अंकुश लगाया लेकिन टीम निकोलस पूरन (29) और मार्कस स्टोइनिस (21) के बीच पांचवें विकेट की 45 रन की साझेदारी से स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में सफल रही।


रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया, जिसके बाद मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर मेडन डाला जबकि चार ओवर में सुपर जायंट्स 18 रन ही बना सके। इस बीच संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का आसान कैच टपकाया। काइल मेयर्स ने बोल्ट पर पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में राहुल दूसरी बार भाग्यशाली रहे। इस बार मिड ऑफ पर जेसन होल्डर ने उनका कैच छोड़ा।

अश्विन को एक ओवर में दो विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 37 रन बनाए। मायर्स ने होल्डर पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। राहुल होल्डर की गेंद को लॉन्ग ऑन पर सीधे जोस बटलर के हाथों में खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। बोल्ट ने अगले ओवर में आयुष बडोनी (01) को बोल्ड करके सुपर जायंट्स को दूसरा झटका दिया। मायर्स ने चहल पर लगातार दो चौके और फिर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

रविचंद्रन अश्विन के अगले ओवर में दीपक हुड्डा (02) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर शिमरोन हेटमायर के हाथों लपके गए। अश्विन ने इसी ओवर में मायर्स को बोल्ड करके सुपर जायंट्स का स्कोर चार विकेट पर 104 रन किया। मायर्स ने 42 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। पूरन ने 19वें ओवर में होल्डर पर दो चौके और एक छक्के से 17 रन जुटाए। टीम ने संदीप शर्मा के अंतिम ओवर में पूरन और स्टोइनिस सहित तीन विकेट गंवाकर आठ रन जोड़े।

यशस्वी और बटलर ने दी अच्छी शुरुआत

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (35 गेंद में 44 रन, चार चौके, दो छक्के) और जोस बटलर (41 गेंद में 40 रन, चार चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 87 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 144 रन ही बना सकी। सुपरजाइंट्स की ओर से आवेश खान ने 25 रन पर तीन जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन पर दो विकेट चटकाए। नवीन उल हक ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स को जायसवाल और बटलर की जोड़ी ने 10 ओवर में टीम का स्कोर 73 रन तक पहुंचाया। जायसवाल ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्का मारा लेकिन इसी ओवर में शॉर्ट थर्ड मैन पर आवेश खान को कैच दे बैठे। कप्तान संजू सैमसन सिर्फ दो रन बनाने के बाद बटलर के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। बटलर भी अगले ओवर में स्टोइनिस की गेंद को बाउंड्री पर सीधे बिश्नोई के हाथों में खेल गए जिससे रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट के 87 रन से तीन विकेट पर 97 रन हो गया।

नहीं चले मध्यक्रम के बल्लेबाज

टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 51 रन की दरकार थी। आवेश ने फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर (02) को कप्तान राहुल के हाथों कैच कराके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। आवेश के ओवर में तीन जबकि बिश्नोई के ओवर में छह रन बने जिससे टीम को अंतिम तीन ओवर में 42 रन की जरूरत थी। पडिक्कल ने स्टोइनिस पर तीन चौकों से 13 रन जोड़े। रियान पराग ने अगले ओवर में नवीन पर छक्का जड़ा लेकिन ओवर में 10 रन ही बने। अंतिम ओवर में रॉयल्स को 19 रन की जरूरत थी। पराग ने आवेश की पहली गेंद पर चौका मारा लेकिन तीसरी गेंद पर पडिक्कल ने विकेटकीपर पूरन को कैच थमा दिया जिससे टीम की जीत की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक
उधार के बल्ले से मचाया तांडव… नीतीश राणा ने बताई रिंकू सिंह के 5 छक्कों की इनसाइड स्टोरी
केकेआर ने खुद अपना खेल बिगाड़ा, जीतना है तो करना होगा ये काम…दिग्‍गज ने टीम को दी अहम सलाह
सबसे खराब वनडे फॉर्म में विराट:अय्यर बने 2022 के टॉप ODI स्कोरर
हारे हुए मैच में गदर काट गए सैम करन, शुभमन गिल के होश उड़ा दिए, हवा में लहरा दिया डंडा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?