



उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्टेट हैण्डलूम एक्स-पो 2023 में मध्यप्रदेश के उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। विकास आयुक्त (हाथकरघा मंत्रालय) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस एक्स-पो का शुभारंभ उत्तरप्रदेश की अपर मुख्य सचिव श्रीमती अनिता भटनागर जैन ने शुभारंभ किया। एक्स-पो 14 मार्च 2023 तक चलेगा। इसमें मध्यप्रदेश सहित 8 राज्यों के बुनकर भागीदारी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.एस.बी.सी. श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक्स-पो से मध्यप्रदेश के बुनकरों द्वारा बनाए गये खादी-रेशमी वस्त्रों को बाजार मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



