By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मध्यप्रदेश 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेल में दिखाएगा खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2022 में अपना जलवा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मध्यप्रदेश 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेल में दिखाएगा खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2022 में अपना जलवा
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेल में दिखाएगा खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2022 में अपना जलवा

चर्चा आज की
Last updated: January 24, 2023 6:35 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

भारत के दिल मध्यप्रदेश में 8 दिन बाद खेलों का महाकुंभ शुरू होने वाला है। मध्यप्रदेश की मेज़बानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में प्रदेश के 470 खिलाड़ी 27 विभिन्न खेल में अपने हुनर का परिचय देंगे। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के आठ विभिन्न शहरों में हो रहा है। इसमें भोपाल में 9 खेल, इंदौर में 6, ग्वालियर में 4, उज्जैन और मंडला में 2, जबलपुर में 4 तथा बालाघाट एवं खरगोन में एक-एक खेल होंगे। नई दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फ़रवरी तक पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7 से 11 फ़रवरी तक कुश्ती के मुक़ाबले होंगे, जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे। बॉक्सिंग के मुक़ाबले 5 दिन तक भोपाल में 31 जनवरी से 4 फ़रवरी तक होंगे। इसमें 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पदकों के लिए रिंग पर उतरेंगे। शूटिंग एकेडमी में 1 से 6 फ़रवरी 6 दिन तक चलने वाले मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी निशाना साधेंगे। वाटर स्पोर्ट्स के दो खेलों के मुक़ाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाएँगे। एक से 3 फ़रवरी तक क्याकिंग -कनोइंग के मुक़ाबले और 7 से 9 फ़रवरी तक रोइंग के मुक़ाबले होंगे। मध्यप्रदेश के 20 खिलाड़ी कयाकिंग -कनोइंग और 20 रोइंग में भाग लेंगे। भोपाल के साई इनडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फ़रवरी तक वॉलीबॉल के मैच खेले जाएँगे। इसमें महिला 12 और पुरुष 12 कुल 28 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जूडो के मुक़ाबले भी साई में खेले जाएँगे। 7 से 10 फ़रवरी 4 दिन तक 16 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे। भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 7 से 11 फ़रवरी तक 14 खिलाड़ी मुक़ाबला करेंगे।

इंदौर में खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन 31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुक़ाबले खेले जाएँगे। 4 फ़रवरी तक इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में महिला और पुरुष टीम के 24 खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर टीम इवेंट के लिए कड़ा मुक़ाबला करेंगे। इसी जगह 6 से 10 फ़रवरी 5 दिन तक वेट लिफ्टिंग के मुक़ाबले होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इंदौर के अभय प्रशाल में 30 जनवरी से टेबल टेनिस के मुक़ाबले शुरू होंगे। 3 फ़रवरी तक चलने वाले मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इंदौर वासी 5 से 9 फ़रवरी तक कबड्डी के शानदार मुक़ाबले अभय प्रशाल में देख सकेंगे। इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में एक से 10 फरवरी तक युवा फुटबॉलर्स (पुरुष) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के टेनिस के मुकाबले 5 दिन तक इंदौर टेनिस क्लब में खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के 8 खिलाड़ी 6 से 10 फरवरी तक अपने बेहतरीन खेल से इंदौर वासियों के दिल जीतेंगे।

ग्वालियर में मध्यप्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 4 अलग-अलग खेल बैंडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक और कलरिपावट्टू के मुकाबले होंगे। मध्यप्रदेश बैंडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मध्यप्रदेश के 6 चयनित शटलर्स पदकों के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे। ग्वालियर की हॉकी अकादमी में 7 दिन, 4 से 10 फरवरी तक हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के कुल 36 हॉकी प्लेयर (पुरुष एवं महिला) टीम का हिस्सा होंगे। एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक के मुकाबले एक से 5 फरवरी तक होंगे। इसमें 17 खिलाड़ी शानदार करतब का प्रदर्शन करेंगे। ग्वालियर वासी 3 दिन, 8 से 10 फरवरी तक केरल के पारंपरिक खेल कलरिपावट्टू के मुकाबले देख सकेंगे। मध्यप्रदेश से इस खेल में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

उज्जैन में श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में 1 से 10 फरवरी तक योग और मलखम्ब के शानदार मुकाबले होंगे। माधव सेवा न्यास उज्जैन में 1 से 3 फरवरी तक योगासन के 12 खिलाड़ी और 6 से 10 फरवरी तक मलखम्ब के 12 खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को पदक दिलाएंगे।

जबलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 30 जनवरी से 10 फरवरी तक 4 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे। पारंपरिक खेल खो-खो 30 जनवरी से 3 फरवरी तक, तीरंदाजी 31 जनवरी से 3 फरवरी तक और फेंसिंग के 5 दिवसीय मुकाबले, 6 से 10 फरवरी तक रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। साइकिलिंग (रोड) का मुकाबला 8 और 9 फरवरी को खजूरी रोड पर निर्धारित है। आर्चरी के मुकाबलों में मध्यप्रदेश के 4 खिलाड़ी, खो-खो के 30, फेंसिंग के 24 और साइक्लिंग के 2 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंडला में 2 से 10 फरवरी तक मंडलावासी मणिपुर और पंजाब के मशहूर पारंपरिक खेल थांगता और गटका का मजा ले सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 4 फरवरी तक गटका के 8 खिलाड़ी पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। 8 से 10 फरवरी तक इसी कॉम्प्लेक्स में थांगता के 9 खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

बालाघाट में 10 दिन तक बालाघाट के फुटबॉल ग्राउंड में महिला युवा फुटबॉलर्स का रंग जमेगा। एक से 10 फरवरी तक मध्यप्रदेश की 20 महिला फुटबॉलर्स अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

महेश्वर (खरगोन) में 6 और 7 फरवरी को सहस्त्र धारा में सलालम के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के 2 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में 2 से 4 फरवरी तक 5 खिलाड़ी साइक्लिंग ट्रेक पर पदकों के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

10 सेकेंड में 1 लाख से ज्यादा कैश चोरी, दूल्हा-दुल्हन के पीछे रखा बैग उठाया, ब्लेजर में छिपाया और चलता बना
कूनो में और बढ़ेगा चीतों का कुनबा:10 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 12 चीते
उज्जैन पहुंचे राहुल गाँधी, यात्रा का 82 वां दिन
शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निकाली जा रही विकास यात्रा – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
पेसा नियमों को अच्छे से पढ़ कर गाँव-गाँव में लोगों को समझाये: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?