By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: छत्तीसगढ़ की सियासत में महादेव, हसदेव और सिंहदेव; राज्य में थमा चुनावी प्रचार
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » छत्तीसगढ़ की सियासत में महादेव, हसदेव और सिंहदेव; राज्य में थमा चुनावी प्रचार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सियासत में महादेव, हसदेव और सिंहदेव; राज्य में थमा चुनावी प्रचार

Sandeep Bharangar
Last updated: November 15, 2023 3:12 pm
By
Sandeep Bharangar
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी महासमर में तीन देवों की आजकल खूब चर्चा है। भाजपा के लिए ये असरदार चुनावी हथियार हैं और कांग्रेस के लिए सियासी मुश्किल। महादेव बेटिंग एप में हुई गड़बड़ी पर पार्टी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने और सीधे-सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाने की अपनी रणनीति से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं।

PM मोदी ने बोला तीखा हमला

पार्टी के प्रवक्ता से लेकर प्रचार प्रमुख और प्रधानमंत्री तक इसे अपनी सभी रैलियों और संबोधनों में उठाते हैं। महादेव एप मामले पर राज्य सरकार पर सबसे तीखा हमला खुद पीएम ने बोला है। उन्होंने अपनी पहली रैली में कहा कि कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा। इसके बाद से भाजपा ने इस पूरे मामले पर एक तरह का डोसियर बना लिया है ताकि कांग्रेस सरकार को घपले-घोटाले में लिप्त बताया जा सके।

हसदेव में महीनों से चल रहा आंदोलन

हसदेव वह इलाका है, जो कोयला खनन के लिए जाना जाता है और यहां आदिवासियों तथा स्थानीय समाजों का राज्य सरकार के खिलाफ महीनों से चल रहा आंदोलन चर्चा में है। यह वह मामला है, जो कांग्रेस नेतृत्व को भी एक क्षण के लिए असहज करता है, क्योंकि यहां सवालों के घेरे में वे कॉरपोरेट समूह हैं, जो पार्टी आलाकमान के निशाने पर रहते हैं। इनमें अदाणी समूह भी है।

हसदेव में कोयला खनन के कारण पर्यावरण के मुद्दों और उनको लेकर लोगों में नाराजगी पूरे सरगुजा संभाग पर असर डाल सकती है। 14 सीटों वाला यह इलाका डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का है। हसदेव खनन के मसले और पेड़ों की कटाई पर सीएम बघेल और सिंहदेव कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। राहुल गांधी से ब्रिटेन में इसको लेकर सवाल पूछा गया था तो उनका जवाब था कि वह इसे देखेंगे। हालांकि, स्थिति जस की तस है।

कांग्रेस पर दोहरा आचरण अपनाने का आरोप

पर्यावरणविद और स्थानीय ग्रामीण यहां की पारिस्थितिकी और नुकसान को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं। यहां राजस्थान सरकार के भी कोल ब्लॉक हैं और वहां भी कांग्रेस सरकार है। भाजपा नेता इस मामले पर बघेल सरकार को घेरते रहे हैं और उस पर कॉरपोरेट समूहों को लेकर दोहरा आचरण करने का आरोप लगाते रहे हैं।

सिंहदेव अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं के साथ-साथ इसलिए भी आजकल चुनावी परिदृश्य में चर्चा में हैं, क्योंकि भाजपा पिछली बार बड़ी जीत के बाद ढाई-ढाई साल तक सीएम पद की हिस्सेदारी को लेकर हुए बघेल और उनके समझौते का मुद्दा उठा रही है। पीएम ने अपनी रैलियों में कहा कि जिस व्यक्ति (बघेल) ने अपने वरिष्ठ सहयोगी के साथ धोखा किया, वह आम जनता के साथ वादे क्या पूरे करेगा।

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बने महादेव, हसदेव और सिंहदेव के बारे में पूछे जाने पर राजनीतिक विश्लेषक डा. अनिल द्विवेदी का कहना है कि भाजपा ने महादेव एप मामले को बड़े घोटाले के रूप में स्थापित कर दिया है। राज्य की जनता यह सोच रही है कि इतना बड़ा घोटाला राजनीतिक संरक्षण के बिना नहीं होगा। हसदेव का मसला तब तक राज्य की सरकार के लिए फांस की तरह रहेगा जब तक इसका कोई स्थायी और पारदर्शी समाधान नहीं किया जाता। केवल कॉरपोरेट समूहों को गाली देने से बात नहीं बनेगी। सिंहदेव इस इलाके में असरदार हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।

…तो भाजपा इस बात का उठाना चाहती है फायदा

बकौल विश्लेषक, वैसे भी बघेल और सिंहदेव के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं। भाजपा इसी का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। अगर कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली तो क्या सिंहदेव फैक्टर हावी होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी नौबत शायद ही आए, क्योंकि बघेल ने अपने आपको लीडर के तौर पर स्थापित कर लिया है और उनकी पकड़ भी किसी अन्य के मुकाबले कहीं अधिक है। समीकरण ऐसे हैं कि वह सिंहदेव के अलावा किसी भी अन्य नाम पर सहमत हो सकते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

E20 विवाद पर कंज्यूमर फोरम का पहला बड़ा फैसला, कार मालिक के पक्ष में आदेश; कंपनी पर हर्जाना
रायपुर: विशेष लेख : लोक निर्माण विभाग के बजट के मुख्य आकर्षण
किसानों के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशहाली की पहचान : श्री भूपेश बघेल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोगों को आसानी से मिल रही है सस्ती जेनेरिक दवाएं
बस्तर में राम नाम वालों का बोलबाला, अब तक 34 नेता बने विधायक; भगवान श्रीराम से है गहरा नाता
TAGGED:छत्तीसगढ़महादेवराज्यसिंहदेवसियासतहसदेव
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?