ब्यूरो बांदा




बांदा – आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को विश्व हिन्दू महासंघ गौ रक्षा समिती के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के निर्देशन में सभी सदस्यों ने नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा को लिखित ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि जनपद की गौशालाओं की हालत काफी दयनीय है जिसको लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा लगातार ही गौशालाओं में भ्रमण कार्य किया जाता है। जिसमे हाल ही में नरैनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुकारी की संचालित अस्थाई गौशाला में निरीक्षण किया गया जहां पर गौवंश की गिनती में लगभग 150 गौवंश कम पाए गए है जबकि दिसंबर माह में 342 गौवंश के लिए डिमांड लगाई गई थी, वहां की व्यवस्थाएं भी बहुत दयनीय प्राप्त हुई है, पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा इसी गौशाला का निरीक्षण किया गया है जहां पर 190 गौवंश पाई गई है जबकि ज्यादा गौवंश के लिए डिमांड लगाई गई थी। इस मामले में ऐसा प्रतीत होता है कि गौशालाओं में अधिक गौवंश दिखाकर डिमांड लगाई जा रही है तथा सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है एवं गौ तस्करी के मामले भी जानकारी में आते रहते है तथा ज्यादातर गौशालाओं की हालत भी बहुत दयनीय स्थिति में पाई जाती है।
अतः उक्त पुकारी गौशाला में अनियमितताओं के मद्देनजर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे एवं जिले भर की गौशाला संचालकों को गौवंश के भरण पोषण एवं अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराने के लिए अपने स्तर से आदेशित करने का कष्ट करें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



