*महोबकंठ पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*
ब्यूरो महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाबदर/पुरस्कार घोषित/वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत रविवार 09 मार्च 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भूरा मोड़ के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 40/2025 धारा 115(2)/288/110 बीएनएस से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्त थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर अपराधी 1.बृजबिहारी उर्फ दद्दू पुत्र यशोदानन्दन उम्र करीब 56 वर्ष 2.दिलीप पुत्र बृजबिहारी उम्र करीब 19 वर्ष 3.पवन राजपूत पुत्र रामपाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम दादरी थाना महोबकंठ जनपद महोबा को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित करते हुये अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया । पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अपराधी बृजबिहारी उर्फ दद्दू का आपराधिक इतिहास भी है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.उ0नि0 देवीशंकर मिश्रा
2.कां0 धर्वेन्द्र कुमार
3.कां0 उमाशंकर यादव






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



