ताजमहल का करेंगे दीदार…मुख्यमंत्री नहीं, ये करेंगे वेलकम
देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कल, 8 अक्टूबर 2024 को आगरा में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत करेंगे। मालदीव राष्ट्रपति का आगरा आगमन सुबह एयरफोर्स स्टेशन, आगरा पर निर्धारित है, जहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद, मालदीव राष्ट्रपति शिल्पग्राम, ताजमहल के निकट पहुँचेंगे, जहां से वे विश्वविख्यात ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर योगेंद्र उपाध्याय, मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराएंगे।




कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई एयरफोर्स स्टेशन, आगरा से की जाएगी, जिसमें भी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



