By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ‘ममता दीदी पहले The Kerala Story देख‍िए…’, बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगने से भड़के डायरेक्‍टर Sudipto Sen
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘ममता दीदी पहले The Kerala Story देख‍िए…’, बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगने से भड़के डायरेक्‍टर Sudipto Sen
मनोरंजन

‘ममता दीदी पहले The Kerala Story देख‍िए…’, बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगने से भड़के डायरेक्‍टर Sudipto Sen

चर्चा आज की
Last updated: May 9, 2023 9:36 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

‘द केरल स्‍टोरी’ जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, वहीं फिल्‍म को लेकर राजनीति दो खेमों में बंट चुकी है। ममता बनर्जी की सरकार ने पश्‍च‍िम बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगा दिया है। राज्‍य सरकार के इस फैसले को फिल्‍म के डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन ने दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी ने बिना फिल्‍म देखे इस पर बैन लगा दी। जबकि फिल्‍म की वजह से राज्‍य में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। ऐसे में साफ झलकता है कि बैन लगाने का फैसला राजनीति से प्रेरित है। सुदीप्‍तो सेन ने ममता बनर्जी से अपील की है कि वह पहले फिल्‍म देखें और फिर कोई फैसला लें।

Contents
  • ‘राजनीति से प्रेरित है ममता दीदी का फैसला’
  • फिल्‍म के क्रू मेंबर्स को मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ी
  • ममता बनर्जी बोलीं- विकृत कहानी है ‘द केरल स्‍टोरी’
  • उत्तर प्रदेश में ‘द केरल स्‍टोरी’ टैक्‍स फ्री
  • अशोक पंडित बोले- बैन से देश में गलत मैसेज जा रहा
  • बैन के ख‍िलाफ लीगल एक्‍शन लेंगे प्रोड्यूसर विपुल शाह
  • केरल के मुख्‍यमंत्री ने कहा- ये फिल्‍म RSS का प्रचार है

न्‍यूज एजेंसी ‘एएनआई’ से बातचीत में The Kerals Story के डायरेक्‍टर Sudipto Sen ने कहा, ‘Mamata Banerjee ने बिना फिल्‍म देखे यह फैसला किया है। बिना फिल्‍म को देखे आप ऐसा कुछ कैसे कर सकते हैं। कोलकाता के लोगों ने खुले दिल से फिल्‍म का स्‍वागत किया है। पहले चार दिन ये फिल्‍म कोलकाता में हाउसफुल चली है। आप जानते हैं कि इस फिल्‍म को अभूतपूर्व ब्‍लॉकबस्‍टर बताया जा रहा है। सिनेमाघरों के बाहर ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कोलकाता के लोगों ने फिल्‍म का दिल से स्‍वागत किया है। मैं खुद भी एक बंगाली हूं। लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं कि मैंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर फिल्‍म बनाई है। फिर ना जाने कल शाम को ममता दीदी को क्‍या इनपुट मिला और इस फिल्‍म पर प्रतिबंध लगा दिया।’

‘राजनीति से प्रेरित है ममता दीदी का फैसला’

सुदीप्‍तो सेन आगे कहते हैं, ‘ममता दीदी और महुआ मोइत्रा जी अभ‍िव्‍यक्‍त‍ि की आजादी की चैंपियन रही हैं। वह लोकतांत्र‍िक मूल्‍यों की चैंपियन हैं। वह मानवाध‍िकारों के लिए हमेशा मुखर रही हैं। जब बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री पर बैन की बात हुई तो ममता बनर्जी फिल्‍म के साथ खड़ी थीं। जब पद्मावत पर बैन की बात हुई तो ममता बनर्जी वो पहली राजनेता थीं, जिन्‍होंने फिल्‍म को समर्थन दिया था। ऐसे में अब जब उन्‍होंने ऐसा बयान दिया है और इस तरह की कार्रवाई की है, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित निर्णय है। मुझे लगता है, मेरा अनुरोध है कि वह पहले फिल्‍म देखें और फिर ये निर्णय लें कि इसी पर कार्रवाई की जरूर है या नहीं।’


फिल्‍म के क्रू मेंबर्स को मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ी

The Kerala Story Crew Member Threat: ’द केरल स्‍टोरी’ के डायरेक्‍टर ने यह भी पुष्‍ट‍ि की कि फिल्‍म के दो क्रू मेंबर्स को धमकी भरे मैसेज मिले हैं। इनमें से एक को इंस्‍टाग्राम पर दो बार ऐसे मैसेज मिले हैं, जबकि दूसरे को वॉट्सऐप पर इस तरह के मैसेज मिले हैं। सुदीप्‍तो सेन ने कहा कि उनकी टीम ने इस बारे में महाराष्‍ट्र पुलिस को खबर दी है और पुलिस ने भी तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए सिक्‍योरिटी दी है। सेन ने कहा, ‘हम इस बात का कोई बतंगड़ नहीं बनाना चाहते हैं।’

ममता बनर्जी बोलीं- विकृत कहानी है ‘द केरल स्‍टोरी’

The Kerala Story Banned in West Bengal: सोमवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने फिल्‍म पर राज्‍य में बैन लगाते हुए कहा कि यह ‘शांति बनाए रखने’ के लिए किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में ‘नफरत और हिंसा’ की घटनाओं से बचने के लिए ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने इस दौरान कश्मीरी पंडितों के कथित नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी जिक्र किया और कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स क्या थी? इसका मतलब साफ तौर पर ये था कि समाज के एक खास वर्ग को अपमानित करना है। द केरल स्टोरी क्या है? यह एक विकृत कहानी है।’


उत्तर प्रदेश में ‘द केरल स्‍टोरी’ टैक्‍स फ्री

The Kerala Story Tax Free in UP: पश्चिम बंगाल फिल्म पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जबकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश और अब उत्तर प्रदेश में ‘द केरल स्‍टोरी’ फिल्‍म को राज्‍य में टैक्स-फ्री कर दिया है।


अशोक पंडित बोले- बैन से देश में गलत मैसेज जा रहा

पश्‍च‍िम बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगाने को लेकर फिल्म निर्माता Ashol Pandit ने भी ममता सरकार की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है। अशोक पंडित इंडियन फिल्म और टेलीविजन डायरेक्‍टर एसोस‍िएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी से कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की निंदा करता हूं। यह फिल्म पर बड़ा हमला है। एक फिल्म निर्माता की अभिव्यक्ति की आजादी पर इस तरह रोक लगाने से पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।’

बैन के ख‍िलाफ लीगल एक्‍शन लेंगे प्रोड्यूसर विपुल शाह

दूसरी ओर, सोमवार को ही फिल्‍म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी की। उन्‍होंने कहा कि वह बंगाल सरकार के इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाएंगे। विपुल शाह ने कहा, ‘अगर राज्य सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी, तो हम कानूनी रास्ते तलाशेंगे। हम जो भी रास्ता अपनाएंगे, वह कानूनी सलाह पर आधारित होगा।’


केरल के मुख्‍यमंत्री ने कहा- ये फिल्‍म RSS का प्रचार है

सुदीप्तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी ‘द केरल स्‍टोरी’ तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि इन लड़क‍ियों का ब्रेन वॉश कर उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। उनके साथ ज्‍यादती की जाती है और फिर आतंकी संगठन ISIS में भर्ती होने के लिए सीरिया भेज दिया जाता है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस फिल्‍म का विरोध किया है। उन्‍होंने इसे ‘आरएसएस का प्रचार’ कहा है। केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्‍म के निर्माताओं पर केरल को ‘गलत तरीके से दिखाने’ का आरोप लगाया है।

Adah Sharma: कभी भूतनी बनीं तो कभी अप्सरा.. नहीं मिली सफलता, क्या 14 साल बाद ‘केरल स्टोरी’ पलटेगी अदा की किस्मत?

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

Babar Azam ने शाहीन अफरीदी संग हुई झड़प की अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम, World Cup 2023 से पहले दिया बड़ा बयान
शर्मा जी का लड़का 3 साल से शांत है, अब विराट कोहली की तरह रोहित के बल्ले से चाहिए शतक
T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद भारत के ये 7 खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश
फिल्म चक्की के डायरेक्टर सतीश मुंडा से बातचीत
जिसे दुनिया ने मान लिया था फूंका कारतूस, वो तो अभी भी है जिंदा बारूद
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?