By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मान सरकार ने दिया पंजाबवासियों को दिवाली का तोहफा, 59 हजार से ज्यादा व्यापारियों को लंबित टैक्स में माफी और छूट
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मान सरकार ने दिया पंजाबवासियों को दिवाली का तोहफा, 59 हजार से ज्यादा व्यापारियों को लंबित टैक्स में माफी और छूट
पंजाब

मान सरकार ने दिया पंजाबवासियों को दिवाली का तोहफा, 59 हजार से ज्यादा व्यापारियों को लंबित टैक्स में माफी और छूट

Sandeep Bharangar
Last updated: November 6, 2023 7:38 am
By
Sandeep Bharangar
5 Min Read
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने दीवाली से पहले राज्य के व्यापारियों को एक बड़ी राहत देते हुए जिन व्यापारियों की ओर वेल्यू एडिड टैक्स (वैट) का एक लाख रुपए बकाया था उनको माफ कर दिया है। जबकि एक लाख से एक करोड़ तक का बकाया होने वाले व्यापारियों को 50 फीसदी की छूट दी गई है।

यह फैसला आज यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में वन टाइम सेटलमेंट योजना को लागू करने की मंजूरी देते हुए लिया गया। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इससे पहले भी दो बार वन टाइम सेटलमेंट योजना पूर्व सरकारों के दौरान आ चुकी है लेकिन दोनों बार यह विफल रही। हमने सत्ता में आकर इन दोनों योजनाओं का विश्लेषण किया।

नई योजना को तैयार करके दी गई मंजूरी

लुधियाना, जालंधर, मोहाली और अमृतसर में व्यापारियों से बात करके उनका इनपुट लिया गया और आज नई योजना को तैयार करके मंजूरी दी गई है। हरपाल चीमा ने बताया कि जिन व्यापारियों की ओर एक लाख तक टैक्स, ब्याज और पेनेल्टी लंबित है वह पूरी तरह से माफ कर दी गई है। पंजाब में ऐसे 39787 व्यापारी हैं जिन्होंने एक लाख रुपए तक का टैक्स और उस पर ब्याज देना था।

उन्होंने आगे बताया कि एक लाख से एक करोड़ रुपए तक के बकाया वाले व्यापरियों को 50 फीसदी माफ टैक्स में माफी दी गई है। साथ ही इस टैक्स पर लगे ब्याज और पेनेल्टी में सौ फीसदी माफी होगी। चीमा ने बताया कि 19361 ऐसे केस हैं जिन्हें यह लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 59148 व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि यह वन टाइम सेटलमेंट योजना 15 नवंबर से शुरू होगी और 15 मार्च तक इसका फायदा उठाया जा सकेगा।

तीर्थ यात्र योजना को मंजूरी, 40 करोड़ होंगे खर्च

कैबिनेट ने आज तीर्थ स्थल योजना को भी मंजूरी दे दी है। वाराणसी , सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, नयना देवी , चिंतपूर्णी, सालासर की तीर्थ यात्रा करवाने के लिए सरकार नई योजना लेकर आई है।

इसके तहत बुजुर्गों को बसों और रेलगाड़ियों के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को लागू करने के तीन मंत्रियों की अगुवाई में एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई है जो जहां यह बताएगी कि इस योजना को कैसे लागू करना है साथ ही यह भी बताएगी कि तीर्थ स्थलों में और काैन कौन से तीर्थ शामिल किए जा सकते हैँ। चीमा ने बताया कि इस योजना पर 40 करोड़ रुपए सालाना का खर्च आएगा।

ग्रांट में वृद्धि

एक्सग्रेशिया ग्रांट में भी कैबिनेट ने वृद्धि करने को मंजूरी दे दी है। सेना में दुश्मनों के साथ लड़ते हुए जो सैनिक 57 से 100 तक विकलांग हो जाते हैं उनकी एक्सग्रेशिया राशि को 20 से 40 लाख कर दिया गया है। 51 से 75 तक सैनिक विकलांग होता था उसे 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए एक्सग्रेशिया राशि मिलेगी। इससे कम वाले को 5 लाख रुपए कर दी है। इसके अलावा देश के लिए दूसरे विश्व युद्ध साहित 1962, 1971 आदि में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को अब दस हजार रुपए की जगह बीस हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।

पटवारियों और कानूनगो का कामन काडर

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब में पहले पटवारियों और कानूनगों का कामन काडर नहीं था बल्कि जिले वार था। अब कामन काडर बनाने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पिछले दिनों ही पटवारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्ती दिखई थी। यानी अब पटवारियों को जिलों से बाहर भी ट्रांसफर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

पंजाब में दिवाली के दिन मनाया जाता है ‘बंदी छोड़ दिवस’, मुगलों से जुड़ा है इतिहास; जानिए क्‍या है महत्‍व
विजलेंस जांच में शामिल हुए मनप्रीत बादल, वित्त मंत्री से पूछताछ जारी; दूसरी बार भेजा गया समन
गोल्डन स्टार मलकीत सिंह अपने नए गाने ‘मोबाइल’ से मचा रहे धूम, साल के अंत में लाएंगे पंजाबी फिल्म
राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के बीच तेज हुई जुबानी जंग, एक दूसरे पर चलाए शब्दों के तीर
R&D सेंटर में इंडस्ट्री फ्रेंडली रिसर्च डेवलपमेंट चाहते हैं कारोबारी, शहर की इंडस्‍ट्री के लिए कारगर साबित होगा बदलाव
TAGGED:छूटटैक्सतोहफादिवालीपंजाबवासियोंमानमाफीव्यापारियोंसरकार
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?