हमीरपुर ब्यूरो :–
मौदहा कस्बे से दिनदहाड़े एक विवाहिता नकदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज क्योटरा निवासी शिवराम निषाद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करने का काम करता है और उसकी बहू घर में उनके साथ रहती है लेकिन बीते सात नवम्बर को दोपहर में उनकी बहू नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई, इस बारे में काफी खोजबीन की और उसके मायके वालों से भी बातचीत की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बहू लाल रंग की बाईक में एक अन्जान लड़के के साथ गई है।पीड़ित परिवार ने अपनी बहू के साथ अनहोनी की आशंका जताई है वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



