ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट. जनपद चित्रकूट के सदर ब्लाक कर्वी की ग्राम पंचायत भभौंर में विकास कार्यों के नाम पर ख़ूब किया गया फर्जीवाड़ा l
वित्तीय वर्ष 2024/25 में मनरेगा योजना से कराए गए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में हुई जमकर धांधली l
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भभौंर में हुई इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में किया गया लाखों का भुगतान, कराया गया गुणवत्ता विहीन कार्य लगभग ₹07 लाख 13 हजार का हुआ भुगतान l
मेन रोड़ से ललक के घर तक कराए गए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन कार्य का किया गया लगभग ₹ 06 लाख 84 हजार का भुगतान l मेन रोड़ से रामबहोरी के घर तक हुए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में हुई जमकर धांधली, गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर ₹07 लाख 20 हजार का हुआ भुगतान l
सुमेर के घर से देवी जी के स्थान तक हुए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में किया गया मनमाने तरीके से सरकारी धन का बंदरबाट, गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर लगभग ₹ 06 लाख 98 हजार का किया गया भुगतान l
राममूरत के घर से भाऊ राम के घर तक हुए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य में की गई जमकर लीपापोती, गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर लगभग ₹07 लाख 45 हजार रुपए का किया गया भुगतान l
ग्राम प्रधान,सचिव व तकनीकी सहायक की मिलीभगत से मानक विहीन कार्यों का मनमाने तरीके से किया गया भुगतान, ख़ूब हुआ कमीशनखोरी का खेल l कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यों का बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही मनमाने तरीके से किए भुगतान l
ग्राम पंचायत भभौंर में मनरेगा योजना से कराए गए इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य की हो सही तरीके से जांच… तो बहुत बड़े भ्रष्टाचार का हो सकता है पर्दाफाश l
जिला प्रशासन उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कब करेगा आवश्यक कार्यवाही…?

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



