By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक हुआ कामयाब, वर्ल्ड कप के लिए मिली खुशखबरी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक हुआ कामयाब, वर्ल्ड कप के लिए मिली खुशखबरी
खेल

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक हुआ कामयाब, वर्ल्ड कप के लिए मिली खुशखबरी

चर्चा आज की
Last updated: January 13, 2023 11:29 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

कोलकाता: आलोचकों के निशाने पर चल रहे लोकेश राहुल (64*) की संयमित अर्धशतकीय पारी और टीम से अंदर-बाहर होते रहे कुलदीप यादव (3/51) की शानदार फिरकी की बदौलत भारत ने कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 40 ओवर के भीतर 215 रन पर समेट दिया। पदार्पण कर रहे ओपनर नुवानिदु फर्नांडो (50) और कुसल मेंडिस (34) की पारियों से एक समय श्रीलंका की टीम एक विकेट पर 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में होने के बावजूद 39.4 ओवर में आउट हो गई। कुलदीप के अलावा सिराज ने भी तीन विकेट चटकाए।

वर्ल्ड कप साल की अच्छी खबर
यह वनडे वर्ल्ड कप का साल है और यह वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। इस लिहाज से एक अच्छी बात भारतीय टीम के हक में होती नजर आ रही है। भारतीय स्पिनर्स साल 2022 के बाद से बीच के ओवर्स में बहुत प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप से 2021 तक टीम इंडिया के स्पिनर्स ने दूसरे पावरप्ले (11-40) में 39 विकेट निकाले थे। इनमें उनका ऐवरेज 52.9 का रहा। लेकिन साल 2022 की शुरुआत से इन बीच के ओवर्स में भारतीय स्पिनर्स ज्यादा घातक साबित हुए हैं। उन्होंने इस दौरान कुल 56 विकेट निकाले हैं और उनका औसत 32.4 का रहा है। इसमें कुलदीप यादव की भूमिका भी अहम रही है जिन्होंने 9 पारियों में 23.5 के ऐवरेज से 15 विकेट निकाले हैं।

पांचवें पर एक और उम्दा पारी
लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन लाहिरू कुमारा (2/64) ने दनदनाती गेंदों से शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। भारत ने एक समय 86 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद से राहुल ने हार्दिक पंड्या (36) के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी करके टीम को दोबारा पटरी पर डाला। मुश्किल हालात को देखते हुए हार्दिक ने भी अपने खेल को बदलते हुए धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। पांचवें क्रम पर राहुल ने इससे पहले भी कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और यहां एक बार फिर विषम परिस्थितियों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने कुल 15 वनडे पारियों में अपनी सातवीं फिफ्टी प्लस पारी खेली। इस क्रम पर उनका ऐवरेज 53.1 का है। हार्दिक के जाने के बाद उन्हें कुलदीप यादव का साथ मिला और दोनों ने 40 गेंद शेष रहते टीम की जीत सुनिश्चित की।
फेल रही ओपनिंग जोड़ी
ईडन गार्डंस पर अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी (264) खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (17) और शुभमान गिल (21) ने छोटे लक्ष्य के खिलाफ टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। चार ओवर में ही टीम का टोटल 30 रन पहुंच गया। इस दौरान रोहित ने दो चौके और एक छक्का लगाया तो गिल ने भी तीन आकर्षक चौके जड़े। लेकिन अगले दो ओवर में दोनों एक-एक कर पविलियन लौट गए। टीम इन झटकों से संभलती इससे पहले लाहिरू की एक तेज रफ्तार गेंद ने पिछले मैच के शतकवीर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। दस ओवर में भारत ने दस 67 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे।

फिर खुद को साबित किया
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाने के बावजूद कुलदीप को अगले टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। उन्हें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के दाएं कंधे में सूजन के कारण बाहर होने पर गुरुवार को अंतिम एकादश में मौका दिया गया। कुलदीप ने एक बार फिर खुद को साबित करते हुए श्रीलंका के मध्य क्रम को ध्वस्त किया। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद शतक जड़ने वाले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (2) को भी बोल्ड किया। मेहमान टीम ने बीच में 43 गेंद में पांच विकेट गंवाए, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान कुलदीप ने पहुंचाई।

पुछल्लों ने दी राहत
श्रीलंका की हालत खस्ता थी ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों ने छोटी छोटी साझेदारियां करके टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। वनडे में भारत के खिलाफ यह चौथी बार था जब किसी टीम के सातवें, आठवें और नौवें विकेट के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों ने 25 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी करके टीम को संभाला। पिछली बार भारत के खिलाफ ऐसा इंग्लैंड ने 2021 में पुणे में खेले गए वनडे में किया था। श्रीलंका ने एक समय 126 रन पर छह विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दुनिथ वेलालागे (32) और वानिंदु हसरंगा (21) ने सातवें विकेट के लिए 26 रन, करुणारत्ने (17) वेलालेगा ने आठवें विकेट के लिए 25 और कासुन रजिता (17*) वेलालेगा ने नौवें विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप निभाई।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

100वां टेस्ट खेल रहे डेविड वार्नर का तीसरा दोहरा शतक:साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 200 रन की पारी
पाकिस्तान ने ब्लाइंड विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, पड़ोसी देश को 10 विकट से धोया
सातवें आसमान पर स्पेन:एकतरफा मुकाबले में कोस्टा रिका को हराया; 6 खिलाड़ियों ने दागे गोल
श्रीलंका पर पाकिस्तान की बादशाहत कायम, लगातार आठवीं बार चटाई धूल, रिजवान-शफीक ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
केकेआर प्लेऑफ की रेस में बरकरार, आखिरी गेंद पर चटाई पंजाब को धूल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?