एमसी स्टैन तबसे घर-घर में पॉप्युलर हो चुके हैं, जबसे उन्होंने सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ जीता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो से बाहर आने के बाद भी वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उनका दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर संग एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सचिन संग क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो एक इवेंट का बताया जा रहा है। इसे देखने के बाद एमसी स्टैन के फैंस बेहद खुश हैं और इसे ‘एपिक मोमेंट’ बता रहे हैं।




एमसी स्टैन के फैंस हुए खुश
एमसी स्टैन के फैंस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक ने लिखा, ‘एमसी स्टैन विद सचिन तेंदुलकर GOAT x GOD। अपनी-अपनी फील्ड के महारती।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘मास्टर ब्लास्टर सचिन के साथ #MCStan देखना अद्भुत है।’

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



