मेडीकल विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा देहदान
देहदान देश का भविष्य सुधारने में मील का पत्थर होगा साबित :
ललितपुर। जीते जी लोगों के काम आयें और मरने के बाद भी अपने शरीर के अंगों को दान कर मानवता की मिशाल पेश की जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जिले में शान्ति साहू देहदान समिति का गठन किया गया है। इस समिति के जरिए ऐसे लोग जो मरणोपरान्त अपने शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों व देह का दान देकर दूसरों को दान कर मानवता की मिशाल पेश कर सकेंगे। इस समिति के गठन उपरान्त शहर में राजश्री ड्राईक्लीनर्स के संचालक सुन्दरलाल रजक एवं जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया पद पर तैनात मुन्नीदेवी साहू ने अपनी देह को दान किया। यह जानकारी देते हुये समिति के संचालक खुशालचंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंद लोगों को अंग व मेडीकल कॉलेज में अध्ययन करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को चिकित्सीय शिक्षा में अग्रेतर करने के लिए देहदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। बताया कि मुन्नीदेवी साहू व सुन्दरलाल रजक द्वारा देहदान करने के समय प्रधानाचार्य डा.द्विजेन्द्र नाथ, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डा. श्रुति सिंह, सीनियर फिजीशियन डा. पवन सूद, सीएमएस डा.मीनाक्षी, डा. मोनिका जायसवाल, डा. नंदलाल यादव, भरतसिंह, चन्द्रशेखर, मुजफ्फर खान, मयंक पटैरया, अमित साहू, सुमित साहू एवं सपा नेता ज्योति सिंह, लोधी गीता मिश्रा, परवेज पठान, पत्रकार अमित लखेरा आदि मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



