रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पुलिस लाईन हेलिपेड से बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट (चकरभाठा), बिलासपुर जिले के लिए रवाना हो गए है।




बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बघेल तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 2.30 बजे हरदेव लाल भगवती मंदिर में दर्शन करने के बाद अपरान्ह 2.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री प्रांगण पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का उद्घाटन करेंगे तथा भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे।
बघेल शाम 4 बजे एसईसीएल बसंत विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



