रायपुर । भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर पहुंचे।उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया मौजूद हैं।




यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, महापौर धमतरी विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा सहित पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बता दे कि बघेल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर पहुंचेंगे और गांव के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण कर गोबर पेंट उद्योग तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।
इस दौरान वे स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करेंगे।
बघेल दोपहर हंचलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा (बी) पहुंचेंगे और वहां प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम सेमरा बी से 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे कुरूद पहुंचेंगे और वहां विश्राम गृह में अपरान्ह 3.15 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे कुरूद से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



