हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीसीएस प्री 2024 परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की सफलता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं और लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन हो।




जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जाँच समय से कर ली जाए। परीक्षा सामग्री परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
परीक्षा के दिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए कि ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र समय पर उपलब्ध कराएं। निरीक्षकों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व रैंडम आधार पर कक्ष आवंटित किया जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र पर सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर पहुँचें और बायोमेट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, उपजिला अधिकारी बिलग्राम राकेश सिंह, उपजिला अधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान पूरी सजगता और जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी बनी रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



