गणेश अग्रहरि संवाद सूत्र मंडल संवाददाता प्रयागराज
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुर मजरा बंथरा गांव निवासी देशराज पुत्र राम आसरे बुधवार के दिन समय लगभग 5:00 बजे अपनी बेटी रानू की गोद भराई करने की रस्म का कार्यक्रम कर रहा था उसी समय गांव के ही रामकुमार पुत्र बद्री ,अमरजीत, समर जीत पुत्र ओमप्रकाश सगाई समारोह में आकर बिना किसी वजह के गाली गलौज करने लगे पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो उपरोक्त उपद्दारियों ने लाठी डंडों से मारपीट करने लगे जिससे पीड़ित और पीड़ित के कई रिश्तेदार घायल हो गए पीड़ित ने जहानाबाद थाना में आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



