शहर में राह चलते लोगों से रोजाना मोबाइल की लूट हो रही है। विजय नगर और भंवरकुआं में दो लोगों से लूट हुई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। भंवरकुआं पुलिस को 27 साल के पुष्पराज मिश्रा निवासी विष्णुपुरी मैन ने केस दर्ज करवाया है। फरियादी ने बताया कि वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला है और यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह विष्णुपुरी मैन में स्थित गार्डन के पास किराना दुकान के सामने पहुंचा तभी बाइक से पीछे से दो बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। वहीं विजय नगर पुलिस ने 68 साल के पूरण लाल विरदे निवासी स्कीम नंबर 114 की शिकायत पर केस दर्ज किया है। बुजुर्ग जब भमोरी पुलिया के पास जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



