नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज किसानों को भी बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए जूट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने कच्चे जूट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया। सरकार ने जूट की मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP में प्रति क्विंटल 300 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से इस साल जूट का एमएसपी 5050 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



