By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: नेताजी सुभाष की जयंती पर मोहन भागवत की मेगा रैली का प्‍लान… आखिर कैसे थे बोस और RSS के रिश्‍ते?
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » नेताजी सुभाष की जयंती पर मोहन भागवत की मेगा रैली का प्‍लान… आखिर कैसे थे बोस और RSS के रिश्‍ते?
विश्व

नेताजी सुभाष की जयंती पर मोहन भागवत की मेगा रैली का प्‍लान… आखिर कैसे थे बोस और RSS के रिश्‍ते?

चर्चा आज की
Last updated: January 21, 2023 10:47 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती है। इसे लेकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) का बंगाल में मेगा प्‍लान है। उसने इस मौके पर रैली निकालने की योजना बनाई है। इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शिरकत करेंगे। नेताजी का जन्‍मदिन संघ लह प्रणाम के तौर पर मनाएगा। दिलचस्‍प यह है कि मोहन भागवत पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं। 23 जनवरी के सार्वजनिक कार्यक्रम में वह मुख्य वक्ता होंगे। यह प्रोग्राम करीब-करीब उसी वक्‍त आयोजित होने की उम्‍मीद है जब सीएम ममता बनर्जी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यह मूर्ति रेड रोड पर बनी है। इसमें नेताजी हाथ से दिल्ली की तरफ इशारा करते दिखते हैं। सुभाष चंद्र बोस स्‍वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। ऐसे में आरएसएस, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्‍लॉक में उन्‍हें अपना प्रतीक दिखाने की होड़ लगी है। यह और बात है कि इस बीच एक सवाल रह-रहकर सबके जेहन में उठ रहा है। आखिर आरएसएस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्‍ते कैसे थे?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष रहे थे। हिंदुत्‍व विधारचारा की पैरोकारी करने वाले संगठन का दावा है कि बोस और आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के बीच आजादी से पहले मुलाकात हुई थी। संगठन कई वर्षों से नेताजी को श्रद्धांजलि दे रहा है। कटक में 23 जनवरी 1897 को बोस का जन्‍म हुआ था। उन्‍होंने अपना ज्‍यादातर जीवन कोलकाता में गुजारा था। पूर्वी क्षेत्र के संघचालक अजय कुमार नंदी ने कहा है कि यह कहना बिल्‍कुल गलत है कि नेताजी संघ के आलोचक थे। इस बात का कहीं कोई साक्ष्‍य मौजूद नहीं है।

कैसे कांग्रेस से दोनों के रास्‍ते हुए अलग?
इतिहासकार कहते हैं कि सुभाष चंद्र बोस और डॉ. हेडगेवार दोनों की जड़ें कांग्रेस से जुड़ी हैं। इन दोनों ने यहीं से आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी। सुभाष को नेताजी और हेडगेवार को डॉक्‍टरजी के नाम से जाना जाता था। देखते ही देखते इन दोनों नेताओं का कद काफी बड़ा हो गया। सुभाष कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय नेता बन गए। गांधीजी के बाद पार्टी में उनके जैसी शख्‍सीयत किसी की नहीं थी। डॉ हेडगेवार 30-35 साल की उम्र में विदर्भ कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति से खफा होकर दोनों ने इसे छोड़ दिया था। बंगाल की भूमि से दोनों का गहरा नाता था। नेताजी जन्‍म से यहीं के थे। वहीं, हेडगेवार ने कलकत्‍ता के नेशनल मेडिकल कॉलेज से डॉक्‍टर की डिग्री ली थी। जून 1914 में वह यहां से डिग्री लेकर निकले थे। डॉक्‍टर हेडगेवार ने पढ़ाई के लिए कलकत्‍ता को सिर्फ इसलिए चुना था क्‍योंकि तब यह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का केंद्र था। जल्‍द ही हेडगेवार स्‍वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए। क्रांतिकारियों के बीच उन्‍हें ‘कोकीन’ नाम से पहचाना जाता था। हेडगेवार ने नागपुर में 12 युवा लड़कों के साथ 1925 में आरएसएस की स्‍थापना की थी।

1940 में हेडगेवार से हुई नेताजी की मुलाकात
दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की कमान नेताजी ने संभाल ली थी। रास बिहारी बोस को इस संगठन का जनक कहा जाता है। ट्रेन में महाराष्‍ट्र से गुजरते हुए नेताजी ने स्‍वयंसेवकों को यून‍िफॉर्म में परेड करते देखा था। बताया जाता है कि पूछने पर उन्‍हें पता चला कि वह संगठन कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस में उनके सहयोगी रहे डॉ हेडगेवार चला रहे हैं। उन्‍होंने पाया कि स्‍वयंसेवकों की वेशभूषा इंडियन नेशनल आर्मी के फौजियों जैसी है। इसके बाद डॉ हेडगेवार से मिलने की उनकी इच्‍छा बढ़ गई। 1940 में नागपुर में दोनों कद्दावर नेताओं की मुलाकात हुई थी। इतिहासकारों का एक वर्ग कहता है कि नेताजी राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दे पर उनसे मिलना चाहते थे। वहीं, दूसरा वर्ग कहता है कि नेताजी आईएनए और आरएसएस को मिलाकर आजादी की लड़ाई में एक शक्ति बनाने की ख्‍वाहिश रखते थे। यह और बात है कि डॉ हेडगेवार गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। वह बोल पाने में भी असमर्थ हो गए थे। नेताजी ने इसे देखते हुए उन्‍हें परेशान नहीं किया। दुर्भाग्‍य से जिस हफ्ते दोनों की राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दे पर चर्चा हो सकती थी, उसी में हेडगेवार दुनिया से चल बसे। दिल्‍ली आरएसएस ऑफिस में दोनों नेताओं की इस मीटिंग की पेंटिंग भी है।

आरएसएस और आईएनए में कई समानताएं
संगठन के स्‍तर पर आरएसएस और आईएनए में काफी ज्‍यादा समानता थी। दोनों के रास्‍ते और सिद्धांत भी काफी मिलते-जुलते थे। हालांकि, आरएसएस की भौगोलिक और जनसंख्‍या के आधार पर सामाजिक संरचना भी थी। दोनों संगठनों में शारीरिक प्रतिशिक्षण शामिल था। हालांकि, इनका स्‍तर अलग-अलग था। वैसे, प्रख्यात इतिहासकार और भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर कई पुस्तक लिख चुके प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी कहते हैं कि धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक सिद्धांतों की बोस की विचारधारा, ब्रिटिश शासन के प्रति उनका कट्टर विरोध आरएसएस और हिंदू महासभा के बिलकुल विपरीत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में यह स्पष्ट कर दिया था।

आजादी के बाद यूपी में छुपकर रहने वाले जिन गुमनामी बाबा को बहुत से लोग सुभाष मानते हैं, उनके पास से भी एमएस गोलवलकर की एक चिट्ठी मिली थी। 16 सितंबर 1985 में गुमनामी बाबा का निधन हो गया था। हालांकि, यह रहस्‍य ही है कि वह असल में नेताजी सुभाष थे या नहीं। आरएसएस के दूसरे चीफ गोलवलकर ने लिखा था – ’25 अगस्‍त से 2 सितंबर तक लिखी आपकी चिट्ठ‍ियां 6 सितंबर 1972 को मिलीं। मैं उन तीन जगहों के बारे में पता लगाने की कोशिश करूंगा जिनका जिक्र आपने किया है।’ अगर गुमनामी बाबा ही नेताजी थे तो साफ है कि वह आरएसएस के संपर्क में थे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अमृतपाल सिंह के समर्थन में प्रदर्शन के लिए खालिस्तान समर्थक तत्वों को उकसा रही है आईएसआई, जानें वजह
जस्टिस संजय करोल, पंकज मिथल, पीवी संजय कुमार सुप्रीम कोर्ट को मिलने जा रहे इन 5 नए जजों के बारे में जानिए
मोदी सरकार 2.0 के आखिरी बजट में गांव पर फोकस:रोजगार और घरों के लिए मिल सकता है 50% ज्यादा पैसा
PM मोदी की अडानी संग विदेश यात्राओं पर चर्चा हो, लोकसभा में कांग्रेस सांसद का नोटिस
ठंड के बीच दिल्ली समेत कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए अगले दो दिनों के लिए IMD का अनुमान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?