रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा




दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भव्य स्वागत किया है। दोनों वैश्विक नेताओं की मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय संतुलन, व्यापार, रक्षा, आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने पीएम मोदी को टफ नेगोशिएटर बताते हुए कहा कि वे बांग्लादेश से खुद निपट लेंगे। ट्रम्प ने जिस आत्मीयता के साथ मोदी जी का स्वागत सम्मान किया है उससे भारत की ताकत का अंदाजा विश्व को हो चुका है। निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने कहा कि विकसित भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी इकोनमी के लिए गरीब कल्याण के लिए मजबूत भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत के लिए समृद्ध सुरक्षित भारत के लिए राष्ट्र को सुरक्षित समृद्ध शसक्त गौरवशाली बैभवशाली शक्तिशाली बनाने हेतु मोदी जी राष्ट्र के वरदान है। मोदी जी की कुशल नीतियों से विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है।
प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत समग्र विकाश की ओर तेज गति से गतिमान है। डबल इंजन सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ से नगर शहर सहित ग्रामीण भारत सज संवर निखर रहा है।रेल,सड़क,स्वास्थ, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि,सुरक्षा,रोजगार सहित तमाम छेत्रो में भारत उन्नति के नए कीर्तिमान इस्थापित कर रहा है। आजादी के अमृतकाल में विकाश का अमृत कलश राष्ट्र को विकसित बनाने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने को आतुर है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की राष्ट्र हितैषी नीतियों के सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने है।प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्यकाल राष्ट्र के लिए गौरवशाली साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों के फलस्वरूप भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है । साथ ही भारत अपने सीमाओं की सुरक्षा सहित अहम मुद्दों पर विजय हासिल कर चुका है। अब भारत की सेना दुश्मनों को घर मे घुसकर मार रही है। भारत पर आंख उठाने की हिम्मत कोई नही कर पा रहा है। आतंकियो की कमर टूट चुकी है।
हमे 2014 के पहले का दौर भी याद है। जब रोज मीडिया में आतंकी हमलों घटनाओं की खबर होती थी। किसी भी त्योहार पर हाई अलर्ट होता था। मोदी जी के आने के बाद आतंकियो को उनके ठिकानों में ही नाबूत कर दिया जाता है। भारतीय सेना तब भी बहादुर थी और आज भी बहादुर है बात सरकार के इरादों की थी। पहले भारत ने वह दौर देखा है जब आतंकियो के इनकाउंटर होने पर सोनिया गांधी रात भर रोती थी और 2014 के बाद भारत ने वह भी देखा है जब भारत की जावाज सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों और उनके ठिकानों को तवाह करती है वह भी दुश्मन देश मे घुसकर।
बीते 10 साल साहसिक फैसलों और दूरगामी परिणामों के नाम रहे। जो काम सदियों से लटके थे हमने उनका समाधान करके दिखाया है। अयोध्या जी में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करके 500 वर्षों का इंतजार खत्म किया। वही गरीबों को आवास,निशुल्क गैस कनेक्शन, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, निशुल्क बिजली कनेक्शन सहित तमाम महत्वपूर्ण योजनाओ से लाभान्वित किया गया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान प्रदान करना सरकार के जन जन की चिंतक होने का प्रमाण है।2014 में जब प्रधानमंत्री पद की मोदी जी ने शपथ ली तो हमारे कई आलोचक कहते थे कि मोदी ने एक राज्य चलाया है देश कैसे चलेगा। आज वैश्विक स्तर पर हमारे सशक्त रिश्तों को दुनिया देख रही है। पश्चिमी एशिया से हमारे संबन्ध अबतक के मजबूत संबन्ध हैं।
श्री पाण्डेय जी ने कहा कि आज मोदी जी की गारंटी का जो इतना सकारात्मक भाव है वह मोदी जी की विश्वाशनियता का प्रमाण है ।मोदी उस गरीब की गारंटी बने है जिनकी कोई गारंटी नहीं लेता था। इसलिए देश का हर गरीब, मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। ये तो अभी कुछ भी नहीं है, अभी तो और आगे जाना। है पहले सरकारी खजानों की लूट की जाती थी। हमारी सरकार ने सरकारी खजाने की इस लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया है। 10 वर्षों में कोई भी घोटाला भ्रष्टाचार नही हुआ बल्कि एक एक पैसा राष्ट्र के कल्याण में लगाया जा रहा है। सुशासन भाजपा की पहचान है। भारत की विदेश नीति के फलस्वरूप अंतरराष्ट्रीय इस्तर पर भारत का मान बढ़ा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी की नीतियों से भारत पुनः विश्व गुरु पद पर आशीन होगा। माँ भारती विश्व का नेतृत्व करेगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



